फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Actress Manushi Chhillar Talks About Her Debut Film Prithviraj and Director Rajamouli

‘पृथ्वीराज’ की शूटिंग शुरू होने पर बोलीं मानुषी, 'राजामौली ने जगाए ऐसी फिल्मों के सपने'

Fri, 09 Oct 2020 02:01 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 09 Oct 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Actress Manushi Chhillar Talks About Her Debut Film Prithviraj and Director Rajamouli
मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर की पहली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की शूटिंग फिर से शुरू हो रही है। इस मेगा बजट फिल्म में मानुषी की जोड़ी सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ है। फिल्म के भव्य सेट यशराज फिल्म्स के स्टूडियो में लग चुके हैं। इन सेट्स को देख मानुषी ने अपने दिल के राज खोले हैं।

विज्ञापन


मानुषी कहती हैं, “राजामौली सर हमारे दौर के बेहतरीन फिल्ममेकर हैं और मैं उनके काम की बहुत बड़ी फैन हूं। उनकी फिल्में एकदम लीक से हटकर होती हैं और यादगार के तौर पर उन्होंने इंडियन सिनेमा को कुछ सर्वश्रेष्ठ फिल्में दी हैं। राजामौली सर की ‘बाहुबली’ और ‘मगधीरा’ जैसी फिल्में ही हैं जिन्हें देखकर मैंने इतिहास के अलग अलग कालखंडों के बारे में जाना है और उस दौर की कथाओं में काम करने का सपना देखा है।”

विज्ञापन

Akshay Kumar Actress Manushi Chhillar Talks About Her Debut Film Prithviraj and Director Rajamouli
पृथ्वीराज के सेट पर मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

प्रियंका चोपड़ा के मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के 17 साल बाद यह कारनामा दोहराने वाली इस 23 वर्षीय अभिनेत्री को उम्मीद है कि निकट भविष्य में उन्हें भी राजामौली के साथ काम करने का मौका जरूर मिलेगा।

मानुषी का कहना है, "बाहुबली देखने का कुछ ऐसा अनुभव हुआ कि मेरे मन में पूरे देश का मनोरंजन करने वाले इन बड़े, भव्य, विलक्षण प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने की तमन्ना जाग उठी। मैं केवल उम्मीद और इच्छा ही प्रकट कर सकती हूं कि भविष्य में ऐसे प्रोजेक्ट्स के काबिल बनने हेतु लगातार कड़ी मेहनत कर सकूं।"

पढ़ें: Laxmmi Bomb Trailer: हीरो का एलान, जिस दिन भूत दिखा मैं चूड़ियां पहन लूंगा और फिर हुआ ये...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed