फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tadap Box Office Collection Day 2: The film is getting good response from the audience the total earning on the second day is 4.25 crore

Tadap Box Office Collection Day 2: तड़प ने दो दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये, अंतिम और सत्यमेव जयते-2 से है मुकाबला

Sun, 05 Dec 2021 12:42 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 05 Dec 2021 12:42 PM IST
सार

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन जहां 4.05 करोड़ का बिजनेस किया था, तो वहीं अब दूसरे दिन की कमाई भी सामने आ गई है।

विज्ञापन
Tadap Box Office Collection Day 2: The film is getting good response from the audience the total earning on the second day is 4.25 crore
तड़प - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक और स्टार किड की एंट्री हो चुकी है। सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म 'तड़प' इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है। बीते दिनों रिलीज हुई फिल्मों के मुकाबले अहान शेट्टी की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को लेकर दर्शक पहले से ही काफी उत्साहित थे। ऐसे में फिल्म की कमाई पर इसका असर देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन जहां 4.05 करोड़ का बिजनेस किया था, तो वहीं अब दूसरे दिन की कमाई भी सामने आ गई है। फिल्म ने अपने दूसरे दिन यानी शनिवार को 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं अगर बात की जाए दो दिन में हुई कमाई की तो अहान शेट्टी और तारा सुतारिया स्टारर इस फिल्म ने कुल 8.25 करोड़ का बिजनेस किया है।

विज्ञापन

Tadap Box Office Collection Day 2: The film is getting good response from the audience the total earning on the second day is 4.25 crore
तड़प - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इससे पहले बीते दिनों रिलीज हुई जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला स्टारर फिल्म सत्यमेव जयते 2 ने अपने पहले दिन सिर्फ 2 करोड़ की कमाई की थी।  वहीं, सलमान खान की अंतिम ने पहले दिन 4.75 करोड़ कमाए थे।

विज्ञापन

Tadap Box Office Collection Day 2: The film is getting good response from the audience the total earning on the second day is 4.25 crore
तड़प - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

 सिनेमाघरों में ‘तड़प’ के अलावा ‘अंतिम’ और ‘सत्यमेव जयते 2’ लगी हुई है। हालांकि, अब दोनों ही फिल्मों की रफ्तार धीमी पड़ती दिख रही है। वहीं, रविवार का दिन पूरा बाकी है, ऐसे में  फिल्म को छुट्टी का फायदा मिलेगा या नहीं देखना दिलचस्प होगा। 

विज्ञापन

Tadap Box Office Collection Day 2: The film is getting good response from the audience the total earning on the second day is 4.25 crore
तड़प - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म की बात करें तो इसमें अहान शेट्टी के साथ अभिनेत्री तारा सुतारिया मुख्य किरदार में नजर आई। फिल्म को देश में 1656 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित किया गया जबकि विदेशों में यह 451 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। फिल्म तेलुगू सुपरहिट ‘आरएक्स 100’ की हिंदी रीमेक है। इसका निर्देशन मिलन लुथरिया ने किया है। वहीं, निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed