{"_id":"609ac979c57b035e7107f704","slug":"taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-s-former-tapu-aka-bhavya-gandhi-s-father-passes-away-due-to-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"TMKOC: तारक मेहता के 'टप्पू' भव्य गांधी के पिता का कोरोना से निधन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
TMKOC: तारक मेहता के 'टप्पू' भव्य गांधी के पिता का कोरोना से निधन
Tue, 11 May 2021 11:47 PM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 11 May 2021 11:47 PM IST
सार
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू का किरदार निभाने वाले भव्य गांधी के पिता विनोद गांधी का निधन हो गया है। वे बीते 10 दिनों से कोरोना वायरस से जूझ रहे थे और वेंटिलेटर पर थे।
विज्ञापन
भव्य गांधी और उनके पिता विनोद गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू का किरदार निभाने वाले भव्य गांधी के पिता विनोद गांधी का निधन हो गया है। वे बीते 10 दिनों से कोरोना वायरस से जूझ रहे थे और वेंटिलेटर पर थे। भव्य गांधी अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। विनोद पेशे से बिजनेसमैन थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी यशोदा गांधी और दो बेटे (बड़ा निश्चित गांधी और छोटा भव्य गांधी) हैं। निश्चित की शादी हो चुकी है। भव्य ने भी अपनी पढ़ाई पूरी की है और अब वह अपने एक्टिंग करियर पर फोकस कर रहे है।
विज्ञापन
बता दें कि भव्य गांधी ने चार साल पहले 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ दिया था। वह साल 2008 में इस शो में शामिल हुए थे और लगभग नौ साल तक इसका हिस्सा रहे। शो में वे जेठालाल (दिलीप जोशी) और दया भाभी (दिशा वाकाणी) के बेटे टप्पू का रोल कर रहे थे। भव्य के शो छोड़ने के बाद उनकी जगह राज आनंदकत ने ले ली।
विज्ञापन
तारक मेहता छोड़ने के बाद टप्पू ने गुजराती फिल्म में भी काम किया था। उनकी सबसे पहली गुजरती फिल्म में वो मनोज जोशी, केतकी दवे और जॉनी लीवर जैसे टैलेंटेड कलाकारों के साथ नजर आए थे। शो छोडऩे के कई सालों बाद उसके पीछे की यह वजह सामने आई थी कि सीरियल में उन्हें ज्यादा स्क्रीन स्पेस नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन