बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू पिछले कुछ दिनों से लगातार मीडिया में छाई हुई हैं। हाल ही में तापसी के घर पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की थी। इसके बाद से तापसी पन्नू लगातार सोशल मीडिया और मीडिया के सामने अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। वहीं, अब तापसी ने वित्त मंत्री की प्रतिक्रिया पर भी जवाब दिया है।
आईटी रेड मामले में तापसी पन्नू का वित्तमंत्री पर पलटवार, कहा- 2013 की छापामारी मुझे याद नहीं है...
एक इंटरव्यू के दौरान तापसी ने कहा कि 'मैं और मेरी फैमिली ने छापेमारी के दौरान अधिकारियों का पूरा साथ दिया। जांच अधिकारी काफी शालीन थे और उन्होंने नियमों के मुताबिक पूरी कार्रवाई की। मैं और मेरे परिवार ने आयकर विभाग के अधिकारियों के सभी सवालों के जवाब दिए। मैं कुछ छिपा नहीं सकती इसलिए अगर कुछ गलत किया होगा तो सामने आएगा। अगर मैंने कोई भी गलत काम किया है तो मैं सजा भुगतने को तैयार हूं’।
एक्ट्रेस ने आगे बात करते हुए कहा कि 'मुझे खुद नहीं पता है कि मेरे यहां छापेमारी क्यों हुई। जब छापेमारी हुई तो प्रक्रिया को फॉलो करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था।' वहीं, तापसी ने निर्मला सीतारमण का शुक्रिया भी किया। तापसी ने कहा कि 'मैं वित्त मंत्री की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने कहा कि यह एक कानूनी प्रक्रिया है। इसलिए इसे सनसनीखेज मत बनाइए’।
वहीं, वित्त मंत्री के एक बयान पर तापसी ने निर्मला सीतारमण से सवाल भी किया। तापसी पन्नू ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जिस 2013 की आईटी रेड का जिक्र कर रही हैं मेरी याददाश्त में तो नहीं है कि मेरा नाम छापेमारी में आया हो’।
3. My memory of 2013 raid that happened with me according to our honourable finance minister 🙏🏼
P.S- “not so sasti” anymore 💁🏻♀️
बता दें कि तापसी पन्नू और बॉलीवुड के कई सेलेब्स के यहां पिछले दिनों आईटी रेड पड़ी थी। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि 'मैं किसी भी शख्सियत पर कमेंट नहीं कर रही हूं। लेकिन नाम ले लिया गया है। इसलिए मैं ये कहना चाहूंगी कि ये वही नाम हैं, जो 2013 की आईटी रेड के दौरान भी सामने आए थे।