{"_id":"5964a0964f1c1beb678b4b87","slug":"taapsee-pannu-mercilessly-trolled-making-fun-of-director-raghavendra-rao-direction","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस डायरेक्टर को ये क्या कह गईं तापसी, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस डायरेक्टर को ये क्या कह गईं तापसी, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
Updated Tue, 11 Jul 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
bollywood
‘पिंक’ जैसी इंटेस मूवी से बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने वाली तापसी पन्नू इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने बयान की वजह से सुर्खियों में है। तेलुगू फिल्मों से अपने करियर की शुरूआत करने वाली तापसी ने अपने पहले डायरेक्टर राघवेन्द्र के डायरेक्शन को लेकर विवादित बयान दिया है। इस बयान की वजह से तापसी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन
बॉलीवुड में ‘पिंक’ और ‘नाम शबाना’ जैसी बेहतरीन फिल्में करने के बाद तापसी ने एक बार फिर से तेलुगू फिल्मों का रूख किया है। तापसी ‘आनंदो ब्रह्म’ नाम की फिल्म में काम करने जा रही हैं लेकिन इस फिल्म से पहले उन्होंने एक शो के दौरान कुछ ऐसा कह दिया कि सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गईं।
विज्ञापन
Trending Videos
bollywood
एक इवेंट के दौरान तापसी तेलुगू फिल्मों में अपने एक्सपीरियंस को शेयर कर रही थीं, तभी उन्होंने डायरेक्टर राघवेन्द्र के डायरेक्शन पर कई सवालिया निशान उठाए। तापसी ने कहा कि उन्होंने राघवेन्द्र की कई फिल्में देखी है जिसमें श्रीदेवी जैसी दिग्गज एक्ट्रेस ने भी काम किया। इसके साथ ही कई और फिल्में भी देखीं लेकिन एक बात जो सबमें मुझे कॉमन दिखी वो ये कि सीन को सैक्सी बनाने के लिए वो हर एक्ट्रेस की नाभि पर कभी फल तो कभी फूल फिंकवाते हैं। मैं भी इसी चीज की उम्मीद कर रही थी लेकिन जब मेरी बारी आई तो उन्होंने उसका एकदम उलट कर दिया। उन्होंने मेरे ऊपर नारियल फेंक दिया। लेकिन मुझे ये बात अब तक समझ नहीं आई कि आखिर नाभि पर नारियल फेंकने से कौन सी कामुकता दिखाई देती है।
