फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   t series company now produce web series on online platform

टी सीरीज ने शुरू की वेब सीरीज बनाने की तैयारी, इस शख्स को मिली जिम्मेदारी

Sat, 16 Feb 2019 10:36 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 16 Feb 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
t series company now produce web series on online platform
bhushan kumar - फोटो : file photo

शेमारू मी, ऑल्ट बालाजी, एरोज नाऊ एंटरटेनमेंट और जी5 के बाद अब टी सीरीज डिजिटल एंटरटेनमेंट में कदम रखने जा रही है। टी सीरीज प्रमुख भूषण कुमार ने कहा कि फिल्म मेकिंग और म्यूजिक वीडियो के साथ-साथ वेब सीरीज के लिए स्क्रिप्ट को पूरा करने का काम शुरू कर दिया गया है। डिजिटल पर टी सीरीज ने बाकी दूसरी कंपनियों से कुछ अलग कर दिखाने के लिए देश-विदेश के एक्सपर्ट्स की मदद ली है। 

विज्ञापन


डिजिटल पर छाने के लिए टी सीरीज ने अपने सबसे पुराने विश्वासपात्र विनोद भानुशाली को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। विनोद अभी मीडिया, मार्केटिंग, पब्लिशिंग (टीवी) और म्यूजिक सेक्शन को लीड कर रहे हैं। इस नई घोषणा के साथ भूषण कुमार ने कहा कि टी सीरीज एक बार फिर बड़े पैमाने पर नए डायरेक्टर, राइटर और एक्टर्स को मौका देगा। इसके लिए टी सीरीज ने फिक्शन और नॉन फिक्शन रिसर्च डिपार्टमेंट तैयार कर लिया है। वहीं भूषण कुमार पहली बार एक फिल्म में एक्टिंग भी करने जा रहे हैं। वह अपकमिंग फिल्म में जर्नलिस्ट के रोल में नजर आएंगे। 
विज्ञापन


हाल ही में एसोचैम-पीडब्ल्यूसी की एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि भारत के वीडियो ओटीटी बाजार का आकार बढ़कर 82.3 करोड़ डॉलर (5,363 करोड़ रुपये) का हो जाएगा। यहां का वीडियो ओटीटी बाजार दुनिया के शीर्ष दस बाजार में शामिल होगा। रिपोर्ट की मानें तो इंडिया के एंटरटेनमेंट और मीडिया उद्योग के सालाना 11.7 प्रतिशत साल दर साल बढ़कर 2017 के 30.36 अरब डॉलर की तुलना में बढ़कर 2022 में 52.68 अरब डॉलर का हो जाएगा। इसी को ध्यान मे रखते हुए म्यूजिक और मोशन पिक्चर कंपनियां तेजी से ओटीटी मार्केट की ओर आगे बढ़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed