अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा, 'लेस्बियन होना अपराध नहीं है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राझंणा और तनु वेड्स मनु जैसी फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने एलजीबीटी मुद्दे पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है। स्वरा ने एक पैनल डिसक्शन में लेस्बियन, गे और ट्रांसजेंडर जैसे मुद्दों पर अपनी बात कही। स्वरा ने कहा कि लोकतन्त्र में सबको आजादी होनी चाहिए।
स्वरा ने कहा कि आजादी सिर्फ वोट देने और बिजनेस करने तक नहीं हैं। हम किस के साथ रहना चाहते हैं किसको पसंद करते हैं ये एक निजा मामला है। कोई सरकार ये फैसला कैसे ले सकती है कि किसके साथ शादी कर सकते हैं और किसके नहीं।
स्वरा ने कहा कि आर्टिकल 377 जो कि एलजीबीटी समुदाय को अपराधियों की तरह देखता है, शर्मनाक और दुख पहुंचाने वाला है। स्वरा ने कहा कि हमारे जैसे आजाद देश में आर्टिकल 377 अच्छा नहीं लगता।
हमें एक-दूसरे को समझना चाहिए
स्वरा भास्कर ने कहा कि हम खुद को ही सही मानते हैं और दूसरा कोई उससे अलग कर तो उसे गुनाहगार की तरह देखते हैं। उन्होने कहा कि एलजीबीटी के मामले में भी ऐसा ही होता है। अगर हमें ये सब पसंद नहीं तो हम दूसरे को भी रोकने की कोशिश करते हैं।
स्वरा ने देश में बीफबैन और पोर्नबैन पर भी अपनी राय रखी। उन्होने कहा कि ये अपनी सोच थोपने जैसा है। उन्होने कहा कि समाज एक-दूसरे को बर्दाश्त नहीं कर रहा है। हमें एक-दूसरे को समझना चाहिए और चाजों को सहन भी करना चाहिए। बैन समस्या का कोई हल नहीं है।
स्वरा भास्कर ने इस साल की बड़ी हिट तनु वेड्स मनु में अपने पायल के किरदार से खूब तारीफ पाईं थी। सलमान खान की आने वाली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में भी स्वरा दिखाईं देंगी। उनकी ये फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी।