एक शादीशुदा एक्टर के साथ सुजैन का अफेयर?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋतिक की पत्नी सुजैन खान किसके साथ अफेयर में हैं इस बात से पर्दा हट गया है।
सुजैन खान ने जब इस बात की घोषणा की थी कि वह ऋतिक रोशन से दूर होने जा रही हैं तभी से इस बात की अफवाहें जोर पकड़ रहीं थीं कि सुजैन किसी पुरुष की वजह से ऋतिक से दूर जा रहीं हैँ।
सबसे पहले इस मामले में अर्जुन रामपाल का नाम सामने आया। अर्जुन ने देर नहीं की और इस खबर के आते ही इस खबर के खंडन पर उतर आए।
वह इस मामले में इतने संवदेशनशील थे कि उन्होंने सुजैन से सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी दूरी बना ली।
अब इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है। सुनने में आया है कि सुजैन खान का अफेयर एक बॉलीवुड एक्टर से है।
मजे की बात यह है कि यह एक्टर शादीशुदा है। सुजैन पिछले कुछ महीनों से इस एक्टर के साथ डेटिंग कर रहीं हैं।
एक वेबसाइट के मुताबिक इस बात से पर्दा उठ गया है कि वह हीरो कौन है लेकिन अपनी गोपनियता बनाए रखने के लिए वह अपना नाम उजागार नहीं करना चाहता।
इस बीच नई खबर ये आई है कि ऋतिक रोशन भी अब अपने मां-बाप से अलग रह रहे हैं। क्या इसकी वजह कोई लड़की हो सकती है।