फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushant Singh Rajput Mumbai flat fails to find new tenant owner refuses to take any more film stars

Sushant Singh Rajput: मुंबई में सुशांत के घर को अब तक नहीं मिला किराएदार? मकान मालिक ने कही यह बात

Sat, 10 Dec 2022 09:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 10 Dec 2022 09:23 PM IST
सार

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल इस फ्लैट के मालिक किसी कॉरपोरेट से जुड़े व्यक्ति को यह घर किराए पर देने के इच्छुक हैं।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Mumbai flat fails to find new tenant owner refuses to take any more film stars
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को करीब ढाई साल हो गए हैं। 14 जून 2020 को सुशांत मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। एक्टर के निधन की खबर से पूरे बॉलीवुड जगत में शोक की लहर आ गई थी और फैंस को तगड़ा झटका लगा था। सुशांत को लेकर अब एक खबर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर जिस फ्लैट में मृत पाए गए थे, उसे किराएदार नहीं मिल पा रहे हैं। ढाई वर्ष से यह फ्लैट खाली पड़ा हुआ है, लेकिन अभी तक कोई इसे लेने वाला नहीं मिला है।

विज्ञापन

Milind Soman Trolled: बर्तन धोने के लिक्विड का विज्ञापन करना मिलिंद सोमन को पड़ा भारी, बुरी तरह हो रहे ट्रोल
विज्ञापन

 

बता दें कि रफीक मर्चेंट नाम के एक रियल इस्टेट ब्रोकर ने हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो क्लिप पोस्ट किया है। इसमें इस फ्लैक का पूरा नजारा दिखाया गया है। साथ ही लिखा है कि यह फ्लैट किराए के लिए उपलब्ध है। इसका किराया पांच लाख रुपये प्रति माह है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फ्लैट का मालिक कोई एनआरआई है और वह अब किसी बॉलीवुड सितारे को यह फ्लैट किराए पर नहीं देना चाहते। फिलहाल वह कॉरपोरेट से जुड़े किसी व्यक्ति को यह घर किराए पर देने के इच्छुक हैं। हालांकि, अभी तक उनकी यह तलाश पूरी नहीं हुई है। खुद रफीक मर्चेंट ने एक मीडिया बातचीत में इस बात का खुलासा किया है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत इसी अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।
Shriya Saran: बेटी को छोड़ 'दृश्यम' की शूटिंग पर जाती थीं श्रिया सरन, बोलीं मिस कर दिया बेहद खास मूमेंट

रफीक से जब यह पूछा गया कि नया किराएदार क्यों नहीं मिल रहा है? इस पर उन्होंने कहा, 'लोग इस फ्लैट में आने से डर रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'पहले तो किराएदारों को जब यह भनक लगती थी कि यह वही फ्लैट है, जहां एक्टर की मौत हुई तो वे यहां विजिट के लिए भी नहीं आते थे। हालांकि, अब उनकी मौत को इतना वक्त बीत जाने के बाद लोग विजिट करने तो आने लगे हैं। लेकिन, अभी तक कोई डील फाइनल नहीं हुई है।' रफीक मर्चेंट का कहना है कि मकान मालिक अब किसी हीरो या हीरोइन को यह फ्लैट देने के इच्छुक नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत ने साढ़े चार लाख रुपये प्रति माह में यह फ्लैट किराए पर ले रखा था। वह अपने रूम-मेट और गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के साथ यह फ्लैट शेयर करते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया लॉकडाउन के दौरान सुशांत के साथ रहा करती थीं।
Shubhangi Atre: 'भाबी जी घर पर हैं' फेम शुभांगी अत्रे की आंखो का हुआ बुरा हाल, बोलीं- तीन दिन के बाद भी...
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed