'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' दोनों में ही अभिनेत्री श्रिया सरन ने अजय देवगन (विजय सालगावंकर) की पत्नी की भूमिका अदा की है। 'दृश्यम 2' 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब हाल ही में अभिनेत्री ने एक मीडिया इवेंट में शिरकत की जहां उन्होंने अपने पेशेवर जीवन से लेकर निजी जिंदगी तक कई बातें साझा की।
2 of 4
श्रिया सरन, अभिषेक पाठक और अजय देवगन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक्ट्रेस श्रिया सरन फिल्म 'दृश्यम' की सफलता के लिए सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया और कहा कि जब हम पैशन के साथ फिल्में बनाते हैं और लोग भी उसे उसी तरह से पसंद करते हैं तो बेहद अच्छा लगता है। वहीं एक्ट्रेस ने अभिनेता अजय देवगन की भी तारीफ की और बताया कि वह पांच मिनट में अपने सीन कर देते हैं और अपनी आंखों से पावरफुल एक्ट करते हैं।
3 of 4
श्रिया सरन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
श्रिया सरन ने बातचीत के दौरान बताया कि जब वह दृश्यम की शूटिंग कर रही थीं तो उनकी बेटी महज 11 महीने की थी। एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपनी बेटी को छोड़कर शूट पर जाती थीं और जब उनकी बेटी ने पहली बार मां बोला तो वह वहां मौजूद नहीं थीं और उन्होंने वह खास पल मिस कर दिया। श्रिया कहती हैं कि वह इतना अच्छा काम करना चाहती हैं कि जब उनकी बेटी बड़ी हो तो उसे अपनी मां पर गर्व हो।
4 of 4
श्रिया सरन
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें 'दृश्यम 2' की तो यह पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और दो सौ करोड़ी क्लब में शामिल होने में कुछ ही दूरी पर है। इस बार फिल्म में जहां अजय देवगन, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और तब्बू की वापसी हुई है तो वहीं नई कास्ट में अक्षय खन्ना दमदार पुलिस ऑफिस किरदार में नजर आ रहे हैं, जिसने सैम खन्ना के केस को दोबारा से री-ओपन किया है।