फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushant Singh Rajput drug case Sahil Shah identified as prime suspect by NCB

सुशांत केसः ड्रग्स मामले का मुख्य संदिग्ध साहिल शाह फरार, अभिनेता के कॉमप्लेक्स में रहता था साथ

Wed, 14 Apr 2021 07:44 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 14 Apr 2021 07:44 PM IST
सार

  • साहिल शाह ड्रग्स मामले में बना मुख्य संदिग्ध
  • साहिल के 2 साथियों को एनसीबी ने किया गिरफ्तार
  •  सुशांत सिंह राजपूत के कॉमप्लेक्स में साथ रहा करता था साहिल शाह

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput drug case Sahil Shah identified as prime suspect by NCB
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को कुछ महीनों में एक साल पूरे हो जाएंगे। सुशांत के मौत के केस में ड्रग्स एंगल के जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के हत्थे अब तक कई ड्रग्स पैडलर लग चुके हैं। मंगलवार को एनसीबी ने ड्रग पेडलर साहिल शाह के 2 साथियों को गिरफ्तार किया था। अब एनसीबी को मुख्य तौर पर इसी साहिल शाह पर शक है और एजेंसी उसे मुख्य संदिग्ध मान रही है। बता दें कि साहिल अभी भी एनसीबी की गिरफ्त से बाहर है।

विज्ञापन


साहिल ने एक फिल्म अभिनेत्री से शादी की है और अभी फरार है। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीन वानखेड़े ने इस बारे में बताया कि वो पिछले 6 महीने से साहिल शाह उनके लिए पहेली बना हुआ है। उन्होंने कहा कि, 'हमने सोमवार को रात को उसके मलाड वाले घर पर छापेमारी की, जहां पर उसकी मां और पत्नी मौजूद थी। साहिल भी इसी कॉम्पलेक्स में रहता था जहां पहले सुशांत सिंह राजपूत रहा करते थे'।
विज्ञापन


बता दें कि साहिल करण अरोड़ा और अब्बास लखानी को ड्रग्स सप्लाई करता था जिन्हें एनसीबी ने पिछले साल अगस्त में गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि करण और अब्बास को 59 ग्राम बनाए गए गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया था। दोनों अभी जमानत पर छूटे हैं। एनसीबी ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती उनके भाई शौविक चक्रवर्ची सहित 33 लोगों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर चुके हैं। फिलहाल अभिनेत्री और उनके भाई जमानत पर बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रग्स मामले को लेकर बॉलीवुड के कई सेलेब्स से पूछताछ हुई थी जिसमें दीपिका पादुकोण, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान का नाम शामिल है। बॉलीवुड के अलावा कई टीवी सितारों का नाम भी ड्रग्स केस में सामने आया था। इस मामले ने पिछले साल काफी सुर्खियां बटोरीं थीं और अभी भी तमाम बातें सामने आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed