सुशांत सिंह राजपूत केस: ईडी ने निर्देशक रूमी जाफरी से इस बारे में हुई पूछताछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच अब सीबीआई के हाथों पहुंच गई है। वहीं प्रवर्तन निर्देशालय (ईडी) भी इस सिलसिले में दिवंगत अभिनेता से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रहा है। ऐसे में बृहस्पतिवार को फिल्म निर्माता एवं निर्देशक रूमी जाफरी का बयान दर्ज किया।
अधिकारियों ने बताया कि जाफरी मुंबई के बेलार्ड एस्टेट में स्थित केन्द्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय में पूर्वाह्न लगभग साढ़े 11 बजे पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार दिवंगत अभिनेता के साथ एक फिल्म का निर्देशन करने संबंधी उनकी कथित योजना और इस आगामी परियोजना में शामिल वित्त के संबंध में निर्देशक का बयान दर्ज किया गया है।
याद दिला दें कि कुछ दिन पहले सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर ईडी ने उन्हें समन भेजा था। जिसमें उन्हें 19 अगस्त को ईडी दफ्तर उपस्थित होने के लिए कहा था, लेकिन रूमी जाफरी अपनी मां की खराब तबीयत की वजह से आ नहीं पाए और उन्होंने एक दिन की मोहलत मांगी थी। इसलिए वह आज ईडी दफ्तर पहुंचे थे।
Mumbai: Director Rumi Jaffery reaches Enforcement Directorate office, to join investigation in a money laundering case, in connection with the death of actor #SushantSinghRajput pic.twitter.com/BamQmjkOyo
— ANI (@ANI) August 20, 2020
गौरतलब है कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने मामला दर्ज किया है। ईडी ने इस मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार सहित दिवंगत अभिनेता की मैनेजर श्रुति मोदी पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार फिर से ईडी रिया चक्रवर्ती और इस केस से जुड़ी अन्य संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ कर सकती है। अब तक ईडी द्वारा रिया चक्रवर्ती से दो बार पूछताछ हुई है। वहीं ईडी ने रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती से तीन बार, दिवगंत अभिनेता की मैनेजर श्रुति मोदी से तीन बार और सिद्धार्थ पिठानी से दो बार पूछताछ की है। ईडी ने अब तक कुल 13 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर में मृत पाये गए थे। इस मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती संदेह के घेरे में हैं। उनके खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पटना में मामला दर्ज करवाया है।
पढ़ें: लव रंजन की फिल्म में दीपिका को श्रद्धा कपूर ने किया रिप्लेस, रणबीर कपूर के साथ पहुंची निर्देशक से मिलने