फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushant Singh Rajput Case Rhea Chakraborty and Showik Chakraborty Bail Plea to be Heard on Thursday in Mumbai Court

रिया चक्रवर्ती ने जेल में बिताई रात, गुरुवार को होगी जमानत याचिका पर सुनवाई

Thu, 10 Sep 2020 06:10 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 10 Sep 2020 06:10 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Rhea Chakraborty and Showik Chakraborty Bail Plea to be Heard on Thursday in Mumbai Court
भाई शौविक के साथ रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स का एंगल आने के बाद अब तक एनसीबी कुल 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस लिस्ट में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती भी शामिल है। रिया को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद मुंबई के एक लोकल मजिस्ट्रेट ने रिया की बेल को खारिज करते हुए को मंगलवार देर रात 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था। वहीं इसके बाद बुधवार को उन्हें मुंबई के भायखला जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


बुधवार को रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने सेशन कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। जिसपर गुरुवार को फैसला लिया जाएगा। रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश ने कहा, 'रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर 10 सितंबर को मुंबई की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई होगी।"
विज्ञापन


याद दिला दें कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मादक पदार्थों से जुड़े आरोपों के सिलसिले में तीन दिनों तक पूछताछ करने के बाद मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था। एनसीबी के उप निदेशक के. पी. एस. मल्होत्रा ने बताया था, रिया को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके परिवार को इस बारे में सूचना देने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। वहीं रिया से पहले एनसीबी ने मादक पदार्थों की आपूर्ति करने के आरोप में  अभिनेत्री के भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार किया था।


गौरतलब है कि ये ड्रग्स एंगल भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत से ही जुड़ा है। 14 जून 2020 को सुशांत का शव बांद्रा स्थित फ्लैट में मिला था। शुरुआत में इस केस को नेपोटिज्म से जोड़ते हुए आत्महत्या बताया गया था लेकिन बाद में इस केस में कई अलग एंगल भी सामने आए और ये जांच बिहार पुलिस से होते हुए सीबीआई के पास पहुंची। फिलहाल सुशांत केस में एनसीबी के साथ ही सीबीआई और ईडी भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed