फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   superstar of bollywood are injured

असल जिंदगी में चोटिल हैं पर्दे के "दबंग"

Mon, 13 May 2013 01:24 PM IST
रमा शर्मा/फीचर डेस्क
रमा शर्मा/फीचर डेस्क Updated Mon, 13 May 2013 01:24 PM IST
विज्ञापन
superstar of bollywood are injured

पर्दे पर अपने एक घूंसे से एक साथ दस-बारह गुंडों को चित कर देने वाले हमारे हीरो अपनी असल जिंदगी में क्या उतने ही फिट हैं? उनकी चोटों के किस्से तो कुछ और ही कहानी कह रहे हैं।

विज्ञापन


डॉक्टरी सलाह, सर्जरी, मेडिकेशन के लिए बार-बार विदेश यात्रा करने वाली हमारी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बारे में यही जुमला मन में आता है। ये सब परदे पर भले ही हर समय एक्शन मोड में दिखाई देते हों,  लेकिन असलियत में स्टंट्स का बोझ उठाते-उठाते इनके कंधे अब जवाब देने लगे हैं।
विज्ञापन


शाहरुख खान को फिल्म `रा.वन’ के समय कंधे में लगी चोट `चेन्नई एक्सप्रेस’ की शूटिंग के दौरान उभर आई। अब उसकी सर्जरी करवानी पड़ेगी।  चोट के कारण की जाने वाली यह उनकी आठवीं सर्जरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वेबसाइट की मानें, तो शाहरुख खान को लगी चोटों में तीन टूटी पसलियां, बुरी तरह मुड़ा टखना, टूटा हुआ दाहिना पैर का अंगूठा, बाएं कंधे में चोट, गर्दन में चोट, एक बार दरक चुकी रीढ़ और घायल बायां घुटना शामिल हैं।

शाहरुख लगता है कि इन चोटों के आदी हो गए हैं, इसीलिए वह इस सर्जरी को भी जून तक किसी न किसी कारण से टाल रहे हैं। एक अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान  उन्होंने अपनी परेशानी बयां की थी कि वह परफॉर्मेंस के दौरान अपने हाथ को कम से कम हिलाने की कोशिश करेंगे और जितना जल्दी होगा, इस नई चोट की सर्जरी करवाने निकल लेंगे।

इसी कड़ी में अक्षय कुमार भी हैं। अक्षय फिल्म `पिस्तौल’ की शूटिंग के दौरान स्टंट करते वक्त सीढ़ियों से गिरे और टखना घायल कर बैठे। उनका कहना है,  `शुक्र है, मैं उस छठी मंजिल से नहीं गिरा, जहां से स्टंट शुरू किया था।'

सलमान खान ने भी फिल्म `मेंटल' की शूटिंग के दौरान अपना हाथ घायल कर लिया। वैसे उन्हें चोटों ने नहीं, फेशियल मसल की बीमारी ने परेशान कर रखा है। चेहरे की नसों में होने वाले दर्द की वजह से सलमान कई बार अपनी शूटिंग रोक चुके हैं।


हां, इन सुपर स्टारों में आमिर खान और अजय देवगन ऐसे कलाकार हैं जिन पर चोट के सबसे कम मामले सुनने को मिलते हैं।

चोट लगने के मामले में हांगकांग मूल के हॉलीवुड स्टार जैकी चैन इन सबके उस्ताद कहे जाएंगे। अपने स्टंट्स खुद करने की परंपरा दरअसल उन्हीं से शुरू हुई कही जाती है। इस कारण वह शरीर के लगभग हर हिस्से पर चोट खा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed