फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Leone Thanks Anurag Kashyap as Film Kennedy Goes To Cannes says Proudest moments of my entire career

Kennedy: सनी लियोनी ने अनुराग कश्यप को कहा शुक्रिया, 'कैनेडी' के कांस में जाने पर जाहिर की खुशी

Fri, 14 Apr 2023 04:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 14 Apr 2023 04:06 PM IST
सार

सनी लियोनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अनुराग कश्यप का शुक्रिया अदा करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Sunny Leone Thanks Anurag Kashyap as Film Kennedy Goes To Cannes says Proudest moments of my entire career
सनी लियोनी-अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनुराग कश्यप की फिल्म 'कैनेडी' कांस फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीन की जाएगी। यह इकलौती ऐसी फिल्म है, जिसे कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया है। बता दें कि सनी लियोनी इस फिल्म में अहम रोल में हैं। कांस में फिल्म को स्क्रीन किए जाने की खबर से सनी बेहद खुश हैं। उन्होंने इसके लिए अनुराग कश्यप का शुक्रिया अदा किया है।

विज्ञापन

Shaakuntalam Twitter Review: छा गई सामंथा की फिल्म, फेवरेट एक्ट्रेस के लिए फैंस ने थिएटर में जमकर उड़ाए टिकट

विज्ञापन

सनी ने साझा किया पोस्ट
सनी लियोनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए अनुराग कश्यप को शुक्रिया कहा है। साथ ही उन्होंने खुशी के इस पल को पूरे करियर में सबसे अहम और गौरवान्वित पल करार दिया है। सनी लियोनी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'मुझे इस शानदार पल पर यकीन नहीं हो पा रहा है। मेरे पूरे करियर का यह सबसे गौरवपूर्ण क्षण है।'

विज्ञापन

कब है कांस फेस्टिवल?
'कैनेडी' मिडनाइट स्क्रीन सेक्शन के लिए चयनित की गई है। कांस फिल्म फेस्टिवल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी इस बात की जानकारी साझा की गई है। उन्होंने लिखा है, 'अनुराग कश्यप की कैनेडी का चुनाव किया गया है।' बता दें कि कांस फिल्म फेस्टिवल 16 मई से 27 मई तक होने वाला है।
Anil Kapoor: अनिल कपूर ने शेयर की 'मिस्टर इंडिया' के सेट की BTS तस्वीर, फैंस को दिलाई बीते जमाने की याद

विज्ञापन

यह सितारे भी आएंगे नजर
फिल्म कैनेडी में सनी लियोनी के अलावा राहुल भट्ट, अभिलाष थपलियाल भी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म को लेकर अनुराग कश्यप ने कहा, 'यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे मैं हमेशा से एक्सप्लोर करना चाहता था। बता दें कि अनुराग कश्यप की पिछली फिल्म 'ऑलमोस्ट प्यार विथ डीजे मोहब्बत' थी। इसमें अलाया फर्नीचरवाला और करण मेहता की अहम भूमिका थे। यह फिल्म 3 फरवरी को रिलीज हुई थी।
The Little Mermaid: 'द लिटिल मरमेड बनना सौभाग्य की बात...', स्टार्स ने बताया शूटिंग के दौरान कैसा था अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed