{"_id":"181bb2f4-b7d9-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"sunny-leone-shows-stardom","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो शुरू हो गए सनी लियोन के नखरे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लो शुरू हो गए सनी लियोन के नखरे
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 08 May 2013 05:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी सनी लियोन की एक फिल्म और एक आइटम सॉन्ग ही दर्शकों के सामने आए हैं, लेकिन उन्होंने अपना स्टारडम दिखाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
हाल ही में उन्होंने अपने एक फोटो शूट के दौरान फरमान जारी कर दिया कि अगर मीडिया को दूर नहीं रखा गया, तो वे सेट छोड़ कर चली जाएंगी।
सनी को मीडिया के न्यूज चैनलों से सबसे ज्यादा दिक्कत थी। तो जब तक चैनल के लोग उनसे दूर नहीं हुए, उन्होंने अपना एक भी फोटो शूट नहीं किया।
यहां तक कि जब चैनल के रिपोर्टरों ने फोटो शूट के बाद उनसे बाइट लेनी चाहीं, तो भी उन्होंने साफ इनकार कर दिया।
सनी के नखरे देखकर मीडिया के लोग तो दंग रह ही गए, फोटो शूट करने वालों को भी भारी आश्चर्य हो रहा था।
इधर सुनने में आया है कि 'शूटआउट एट वडाला' के हिट होने के बाद सनी में यह बदलाव आया है। इस फिल्म में उनके आइटम को दर्शकों ने काफी पसंद किया है।