फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sunny leone, sandhya to lock-lips in 'ragini mms 2'

सनी लियोन' 'रागिनी एमएमएस 2' में करेंगी लिप लॉक सीन

Thu, 07 Feb 2013 11:48 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 07 Feb 2013 11:48 AM IST
विज्ञापन
sunny leone, sandhya  to lock-lips in 'ragini mms 2'

सनी लियोन हर रोज खबरों में रहती हैं। कभी अपने बयानो से तो कभी अपने एक्सपोजर से। अब सुनने में आ रहा है कि उनकी आने वाली फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' में सनी एक लड़की के साथ लिप लॉक सीन करेंगी। वह इस फिल्म में एक्ट्रेस संध्या के साथ लिप लॉक करती दिखेंगी। संध्या को दर्शक 'हनीमून ट्रैवल्स' फिल्म में देख चुके हैं।

विज्ञापन


एक एक्टर और एक्ट्रेस के बीच लीप लॉक की बात समझ में आती है, लेकिन दो एक्ट्रेसेज के बीच में लीप लॉक? यह बात हजम नहीं होती। हालांकि हिंदी फिल्मों में यह पहली बार नहीं हो रहा है। इससे पहले कल्कि और कृति कुल्हारी ने भी फिल्म 'शैतान' में लीप लॉक किया था। इसके अलावा 'गर्लफ्रेंड' फिल्म में भी अमृता अरोड़ा और ईशा कोप्पिअर के बीच लिप लॉक सीन देखने को मिल थे।
विज्ञापन


इस सीनों को कहानी की डिमांड बताया गया था। अब ऐसा ही 'रागिनी एमएमएस 2' के साथ हो रहा है। दरअसल, संध्या बालाजी की फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' में सेकेंड लीड किरदार निभा रही हैं और उन्हें इस फिल्म में कहानी के मुताबिक सनी के साथ लीप लॉक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी किरदार के लिए पहले 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फेम ऋचा चड्डा को कास्ट किया गया था। बाद में ऋचा ने लीप लॉक करने से मना कर दिया था, सो, उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया। उनकी जगह संध्या को ले लिया गया। हालांकि बालाजी मोशन पिक्चर्स के सीइओ तरुण का कहना है कि वे फिल्म में लेसबियन नहीं दिखा रहे हैं, बल्कि सिर्फ एक सीन में दोनों को लीप लॉक करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed