{"_id":"2ce61a66-dd5a-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"sunny-leone-s-husband-daniel-in-hindi-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने पति को हिंदी फिल्मों में ला रही हैं सनी लियोन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपने पति को हिंदी फिल्मों में ला रही हैं सनी लियोन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 25 Jun 2013 11:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगता है कि सनी लियोन अब पूरे परिवार को बॉलीवुड में जमाना चाहती हैं। हिंदी फिल्मों में खुद के पांव जमाने के बाद सनी लियोन अब अपने पति डेनियल वेबर को भी बॉलीवुड में बुला रही हैं।
विज्ञापन
पोर्न स्टार सनी लियोन फिर चर्चा में हैं। इस बार चर्चा की वजह उनका एक्सपोजर नहीं बल्कि उनके पति का हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आना है।
कैजाद गुस्तान के निर्देशन में बनने वाली एक फिल्म में सनी लियोन अपने पति डेनियल वेबर के साथ नजर आने वाली हैं।
फिलहाल यह अभी तक साफ नहीं हुआ है कि सनी लियोन की इस फिल्म में कौन-कौन से स्टार होंगे। साथ ही यह भी साफ नहीं है कि डेनियल वेबर के अपोजिट सनी लियोन ही काम करेंगी या कोई और अभिनेत्री।
विज्ञापन
कैजाद गुस्तान की फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी इस बारे में भी बात साफ नहीं हुई है। सनी लियोन इस साल 'रागिनी एमएमएस 2' और 'वेलकम 2' में नजर आएंगी।