{"_id":"9290a398744e34f1e5f4e9a64a8e0ee5","slug":"sunny-leone-get-slim-for-his-next-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई फिल्म के लिए अपना फिगर बदलेंगी सनी लियोनी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नई फिल्म के लिए अपना फिगर बदलेंगी सनी लियोनी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 13 Aug 2013 01:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में लंबी रेस का घोड़ा बनने के लिए सनी लियोनी खुद में कई बदलाव कर रही हैं। अपनी हिंदी सुधारने के साथ सनी लियोनी अपना वजन भी कम कर रही हैं। वह अपना फीगर भी बदलना चाहती हैं।
विज्ञापन
सुनने में आया है हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े प्रोड्यूसिंग हाऊस में से एक यूटीवी मोशन पिक्चर्स ने अपनी एक नई फिल्म के लिए सनी लियोनी से बात की है। इस फिल्म के लिए सनी को ध्यान में रखकर एक बोल्ड स्क्रिप्ट लिखी जा रही है।
विज्ञापन
बॉलीवुड में चल रही खबरों के अनुसार यूटीवी सनी लियोनी की बोल्ड इमेजा का फायदा उठाना चाहता है। वह सनी लियोनी को फोकस करते हुए एक ऐसी फिल्म बनाना चाहता है जहां से सनी की इमेज को भुनाया जा सके।
विज्ञापन
सनी लियोनी भी इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। सुनने में यह भी आ रहा है कि इस रोल की डिमांड के लिए सनी लियोनी अपना वजन भी कम कर रही हैं। सनी लियोन के हाथ में इस समय तीन फिल्में हैं।
एकता कपूर की फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' के अलावा वह इन दिनों 'जैकपॉट' और 'लोलो एंट टीना' जैसी फिल्में कर रही हैं। इन तीनों ही फिल्मों में सनी का रोल उनकी पिछली फिल्म 'जिस्म 2' से कहीं ज्यादा है।