{"_id":"a466996e-c525-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"sunny-deol-film-release-date-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनी ने फिर टाली अपनी फिल्म ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी ने फिर टाली अपनी फिल्म
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 25 May 2013 03:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी देओल ने अपनी फिल्म 'साहब सिंह द ग्रेट' की रिलीज डेट टाल दी है। आठ अगस्त को रिलीज हो रही यह फिल्म इसलिए पोस्टपोन हो गयी है क्योंकि इस दिन दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं।
विज्ञापन
सनी देओल भले ही परदे पर कड़क नजर आते हों, लेकिन असल में वे काफी कूल हैं। इगो तो उन्हें छू भी नहीं पाता है। उनकी फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट' इसी ईद को रिलीज होने जा रही थी, लेकिन अब उन्होंने इसे अक्टूबर में रिलीज करवाने का फैसला कर लिया है।
विज्ञापन
दरअसल ईद में शाहरुख खान और अक्षय कुमार की फिल्मों का टकराव होने जा रहा है। इन दोनों स्टारों ने इस चक्कर में अपनी बाहें चढ़ा ली हैं। लेकिन सनी ऐसा कुछ नहीं करना चाहते हैं। बता दें कि टकराने वाली फिल्में 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई 2' हैं।
विज्ञापन
इन दोनों फिल्मों की रिलीज तारीख एक ही होने में थिएटर्स की उपलब्धता को लेकर घमासान मचने जा रहा है। सनी पाजी चाहते, तो वे टकराव का तीसरा कोण बन सकते थे। लेकिन उन्होंने अपने निर्देशक अनिल शर्मा से मिलकर निर्णय लिया कि जिन्हें टकराना हो, टकराते रहें। वे अपनी फिल्म आगे बढ़ा देते हैं।
हालांकि इस मामले में ट्रेड विशेषज्ञों का कहना है कि सनी का निर्णय एकदम सही है। दो बड़ी फिल्मों के बीच उनकी छोटे बजट की फिल्म पिस सकती थी। इससे अच्छा यही है कि इसे ऐसे समय रिलीज करो, जब कोई बड़ी फिल्म सामने न हो।