फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sunny deol Akshaye Khanna Film Ikka announced On Netflix anil kapoor vijay varma to work in Family Business

Ikka: 'दामिनी' वाले अंदाज में लौटे सनी देओल, अक्षय खन्ना से होगा मुकाबला; 'फैमिली बिजनेस' में अनिल कपूर का दखल

Tue, 03 Feb 2026 06:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 03 Feb 2026 06:33 PM IST
सार

Sunny Deol OTT Debut: सनी देओल इन दिनों फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर छाए हुए हैं। इस बीच उनके दर्शकों के लिए एक और खुशखबरी है। वे ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी फिल्म 'इक्का' का एलान हुआ है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
sunny deol Akshaye Khanna Film Ikka announced On Netflix anil kapoor vijay varma to work in Family Business
सनी देओल की फिल्म 'इक्का' का एलान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

ओटीटी दिग्गज नेटफ्लिक्स ने आज मंगलवार को एक इवेंट में अपने इंडिया प्लान की घोषणा की है। इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज से पर्दा उठ गया है। इसी के साथ यह भी पता चला है कि सनी देओल ओटीटी पर धाक जमाने आ रहे हैं। उनकी फिल्म 'इक्का' रिलीज होगी। इसमें वे वकील के रूप में नजर आएंगे।

विज्ञापन

sunny deol Akshaye Khanna Film Ikka announced On Netflix anil kapoor vijay varma to work in Family Business
इक्का - फोटो : वीडियो ग्रैब

सनी देओल से भिड़ेंगे अक्षय खन्ना
सनी देओल अभिनीत फिल्म 'इक्का' में अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे। फिल्म 'दामिनी' में सनी देओल ने वकील की भूमिका दमदार तरीके से अदा की। उनके डायलॉग आज भी दर्शकों की जुबान पर हैं। कुछ इसी अंदाज में एक बार फिर उन्हें देखा जा सकेगा। वहीं, 'धुरंधर' में रहमान डकैत की भूमिका से दर्शकों का दिल जीतने के बाद अक्षय एक बार फिर नेगेटिव रोल में नजर आएंगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


विज्ञापन
विज्ञापन

sunny deol Akshaye Khanna Film Ikka announced On Netflix anil kapoor vijay varma to work in Family Business
फैमिली बिजनेस - फोटो : इंस्टाग्राम

सीरीज 'फैमिली बिजनेस' का टीजर जारी
नेटफ्लिक्स पर आज मंगलवार को सीरीज 'फैमिली बिजनेस' का टीजर जारी किया गया है। इसमें विजय वर्मा और अनिल कपूर नजर आएंगे। रिया चक्रवर्ती भी सीरीज का हिस्सा हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


विज्ञापन

sunny deol Akshaye Khanna Film Ikka announced On Netflix anil kapoor vijay varma to work in Family Business
'फैमिली बिजनेस' - फोटो : इंस्टाग्राम

पैसे और पावर के लिए आमने-सामने अनिल कपूर और विजय वर्मा
अनिल कपूर की सीरीज 'फैमिली बिजनेस' का निर्माण विक्रम मल्होत्रा, हंसल मेहता और निरेन भट्ट ने मिलकर किया है। आज जारी टीजर काफी शानदार है। शुरुआत अनिल कपूर की एंट्री से होती है। वे बिजनेस मैन के रूप में जंच रहे हैं। अनिल कपूर जेह डावर का किरदार निभा रहे हैं। वहीं विजय उनके बेटे सिड मल्होत्रा के किरदार में हैं। सीरीज की कहानी कुछ इसी तर्ज पर है, जहां पैसों और पावर के लिए बाप-बेटे एक-दूसरे के आमने-सामने हो जाते हैं। 

लंबे वक्त बाद नजर आएंगी रिया चक्रवर्ती
इस सीरीज में रिया चक्रवर्ती, नेहा धूपिया, राइमा सेन और नंदिश संधू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। रिया चक्रवर्ती लंबे वक्त बात एक्टिंग की दुनिया में उपस्थिति दर्ज कराएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed