{"_id":"63c23be4d7fe7d37e9250cc0","slug":"sunil-holkar-passes-away-taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-fame-actor-died-at-the-age-of-40-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sunil Holkar: नहीं रहे तारक मेहता फेम एक्टर सुनील होलकर, लिवर सिरोसिस से थे पीड़ित","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sunil Holkar: नहीं रहे तारक मेहता फेम एक्टर सुनील होलकर, लिवर सिरोसिस से थे पीड़ित
Sat, 14 Jan 2023 10:55 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 14 Jan 2023 10:55 AM IST
सार
रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील होलकर लिवर सिरोसिस से थे पीड़ित। उनकी उम्र महज 40 वर्ष थी।
विज्ञापन
Sunil Holkar
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टीवी जगत से एक बुरी खबर आ रही है। टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्टर सुनील होलकर इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। एक्टर की उम्र महज 40 वर्ष थी। 13 जनवरी को उनका निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी मां, पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। उन्होंने आखिरी बार नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘गोष्ट एका पैठाणीची’ में काम किया था। सुनील नाटक, फिल्मों और टीवी शो तीनों माध्यमों से दर्शकों का मनोरंजन करते थे।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुनील पिछले कुछ दिनों से लिवर सोरायसिस से पीड़ित थे। उनका इलाज चल रहा था। मगर, अचानक वह इस दुनिया से चले गए। इतनी कम उम्र में एक्टर के निधन से फैंस को तगड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
Adil-Rakhi: इनकार के बाद अब आदिल ने किया राखी के साथ अपने निकाह को कबूल, बोले- परिवार को मनाने में लगा हूं
विज्ञापन
सुनील होलकर के एक्टिंग सफर की अगर बात करें, तो एक्टर ने अशोक हांडे के चौरंग नाट्य संस्थान में कई वर्ष काम किया। सुनील को हमेशा से ही एक एक्टर और कथावाचक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने 12 से भी अधिक वर्षों तक थिएटर किया। महज 40 की उम्र में उनका यूं जाना कला जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
नृत्य और संगीत कला का अद्भुत संगम, जानें मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना गीता चंद्रन के बारे में
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील होलकर को शायद अपनी मौत का आभास पहले ही हो गया था। कहा जा रहा है कि उन्होंने अपने एक दोस्त को आखिरी मैसेज भेजा था, इसमें इसका जिक्र किया था। उन्होंने दोस्त को व्हॉट्सएप पर भेजे गए मैसेज में कहा था कि यह उनकी आखिरी पोस्ट है। वो सभी को अच्छे से अलविदा कहना चाहते थे और सबसे मिले प्यार के लिए धन्यवाद। साथ ही सुनील खुद से हुई गलतियों की माफी मांगना चाहते थे।
Rajeev Sen: ललित मोदी की तबीयत बिगड़ी, सुष्मिता सेन के भाई राजीव ने की सलामती की दुआ