Sumona Chakravarti: बाल-बाल बचीं सुमोना, दुर्गा पूजा में धुनुची नाच करते वक्त टला हादसा; वीडियो वायरल
Sumona Chakravarti Viral video: सुमोना चक्रवर्ती का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हैं, जिसमें वह दुर्गा पूजा में धुनुची नाच कर रही हैं। इस डांस को करते हुए वह एक हादसे का शिकार होने से बच गईं।
विस्तार
कपिल शर्मा के कॉमेडी शो के जरिए सुमोना चक्रवर्ती काफी पाॅपुलर हुईं। मंगलवार को एक्ट्रेस को दुर्गा पूजा उत्सव में देखा गया। सुमाेना एक दुर्गा पूजा पांडाल में धुनुची डांस करती दिखीं। वह अच्छे से डांस कर रही थीं कि अचानक एक हादसा उनके साथ हो गया। इस हादसे से वह बाल-बाल बच गईं। देखें, सुमोना का वायरल वीडियो।
आग लगी धुनुची नहीं संभाल पाईं सुमोना
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सुमोना के हाथ में एक धुनुची (एक मिट्टी का पात्र, जिसमें खास पूजा सामग्री से आंच दी जाती है) है, जिसे वह संभाल नहीं पाती हैं। धुनुची में जो पूजा सामग्री है, उसमें हल्की आग या आंच लगी है। धुनुची को जैसे ही सुमोना घुमाती है, उसमें रखा सामान गिर जाता है। यह सामग्री सुमोना पर भी गिर सकती थी, लेकिन वह बाल-बाल बची गईं। अचानक एक व्यक्ति सुमोना की मदद करता है और दूसरी धुनुची देता है।
विज्ञापन विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Sumona Chakravarti: सुमोना ने शेयर किया पुराना फोटो, बाेलीं- खूब ऑडिशन देती थी; यूजर्स बोले- आधार भी दिखाओ
करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं सुमोना
सुमोना के करियर फ्रंट की बात करें तो पिछले साल वह एक रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' में नजर आईं। इन दिनों वह सोशल मीडिया पर ही ज्यादा एक्टिव रहती हैं, वेकेशन की कई फोटोज शेयर करती हैं। साथ ही थिएटर में भी वह काफी सक्रिय हैं।