{"_id":"686fe4b6a86176743102436c","slug":"sumona-chakravarti-share-passport-size-photo-from-the-archives-when-she-wanted-to-be-an-air-hostess-2025-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sumona Chakravarti: सुमोना ने शेयर किया पुराना फोटो, बाेलीं- खूब ऑडिशन देती थी; यूजर्स बोले- आधार भी दिखाओ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Sumona Chakravarti: सुमोना ने शेयर किया पुराना फोटो, बाेलीं- खूब ऑडिशन देती थी; यूजर्स बोले- आधार भी दिखाओ
Thu, 10 Jul 2025 09:41 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 10 Jul 2025 09:41 PM IST
सार
Tv Actress Sumona Chakravarti: सुमोना चक्रवर्ती ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी एक पासपोर्ट साइज फोटो शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया है। इस तस्वीर के साथ सुमोना ने एक पुराना किस्सा भी शेयर किया है।
विज्ञापन
सुमोना चक्रवर्ती
- फोटो : इंस्टाग्राम@sumonachakravarti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर व्हाइट शर्ट में पासपोर्ट साइज तस्वीर शेयर की है। दरअसल, यह तस्वीर सुमोना की तब की है, जब वह अपने स्ट्रगलिंग डेज में थीं।
विज्ञापन
सुमोना का पोस्ट
सुमोना ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी पासपोर्ट तस्वीर शेयर की और इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'आर्काइव से... पासपोर्ट साइज फोटो ढूंढ रही थी। तब मुझे बहुत सारी तस्वीरें मिली और आह, वे सभी...। यह उस समय की तस्वीर है, जब मैं एक एयर होस्टेस बनना चाहती थी। मैं दुनिया की यात्रा करना चाहती थी। मेरा अभिनय करियर नहीं चल रहा था, ऑडिशन पर ऑडिशन, लेकिन कुछ भी क्लिक नहीं कर रहा था। एक दोस्त के दोस्त ने मुझे एक इंटरव्यू दिलाने में मदद की। लेकिन दुर्भाग्य से मेरी लंबाई की वजह से पहले राउंड से आगे नहीं बढ़ पाई। खैर... मुद्दा यह है... वास्तव में कोई मतलब नहीं है.. यह कई साल पहले मेरे जीवन का एक किस्सा था। पर्सनली शेयर करने का मन हुआ, बाद में डिलीट कर सकती हूं।'

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
सेलेब्स और यूजर्स के कमेंट्स
एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने लिखा, 'Dawwhhhh', एक यूजर ने लिखा, 'वाह, सुंदरता अपनी पूर्ण ताजगी पर', एक और यूजर ने लिखा, 'बहुत सुंदर तस्वीर', एक और यूजर ने लिखा, 'आधार कार्ड दिखाओ', एक और यूजर ने लिखा, 'स्कूल या कॉलेज की तस्वीर?', एक और यूजर ने लिखा, 'कितनी मासूम दिख रही हो मैम आप', एक और यूजर ने लिखा, 'मैम, आप इस पासपोर्ट साइज फोटो में प्यारी और खूबसूरत लग रही हैं।'

सुमोना चक्रवर्ती का करियर
सुमोना चक्रवर्ती "कॉमेडी नाइट्स विद कपिल" और "द कपिल शर्मा शो" में अपने किरदारों के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा, उन्होंने फिल्म "मन" और "बड़े अच्छे लगते हैं" जैसे टीवी धारावाहिकों में भी काम किया है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
यह भी पढ़ें: Tv Serials: एकता कपूर के आइकॉनिक टीवी सीरियल्स, जिनसे घर-घर मशहूर हुए इनके किरदार