फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sultan enters in 100 crore club

क्या 2016 की सबसे बड़ी हिट साबित होने जा रही है 'सुल्तान'?

Sat, 09 Jul 2016 04:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 09 Jul 2016 04:47 PM IST
विज्ञापन
sultan enters in 100 crore club
सुल्तान - फोटो : bollywoodlife.com
सलमान खान की 'सुल्तान' ने अखाड़े में दूसरी फिल्मों की धुलाई करते हुए महज 3 दिनों के अंदर 100 करोड़ रुपये के क्लब में अपनी एंट्री कर ली है। सुल्तान 2016 की पहली फिल्म है जिसने ये ब्लॉक बस्टर कमाल कर दिखाया है। पहले ही दिन 'सुल्तान' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कारोबार किया था। उसके बाद क्या था फिर तो सुल्तान ने सबकी बैंड बजानी शुरू कर दी। 'सुल्तान' ने पहले ही दिन अपनी धमाकेदार शुरुआत से ये बता दिया था कि अब वो अपना जादू फैन्स से लेकर इंडस्ट्री तक सब पर बिखेर देगा।
विज्ञापन


सुल्तान ने पहले दिन 36.54 करोड़ रुपये की कमाई की थी। उसके बाद दूसरे दिन कुल 73.7 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। तीसरे दिन उसने बड़ी ही आसानी से 100 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया। ये सलमान खान की 10 वी फिल्म है जिसने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। सलमान खान का नाम 100 करोड़ी फिल्मों की सूची में सबसे ऊपर है। वहीं इनके बाद शाहरुख खान का नंबर है जो 6 फिल्मों के साथ 100 करोड़ क्लब में मौजूद हैं। 
विज्ञापन

रेसलर सलमान ने चलाया जादू

sultan enters in 100 crore club
सुल्तान - फोटो : self
आपको बता दें कि सलमान खान अभिनीत प्रेम रतन धन पायो और बजरंगी भाईजान, शाहरुख खान अभिनीत हैप्पी न्यू इयर और आमिर खान अभिनीत धूम-3 ऐसी कुछ फिल्में हैं जिन्होंने 3 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक रेसलिंग के इस रोमांटिक ड्रामा को देखने के लिए हर सिनेमाघर के बाहर लोगों की भारी भीड़ लग रही है। सलमान के फैन्स हमेशा से ही उनकी हर तरह की फिल्मों को पसंद करते हैं लेकिन इस फिल्म में सलमान के रेसलर वाले लुक ने कुछ अलग ही कमाल कर दिया है।

अब तक रेसलिंग की ऐसी कोई भी फिल्म नहीं रही है जो बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 100 करोड़ कमा ले लेकिन सलमान ने अपना जलवा आखिर दिखा ही दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed