फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Suhana Khan Birthday Shah Rukh Khan wishes daughter with a special video see her reaction

Suhana Khan B'day: शाहरुख खान ने सुहाना के जन्मदिन पर पोस्ट किया ऐसा वीडियो, देखते ही छूट पड़ी बेटी की हंसी

Mon, 22 May 2023 06:49 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 22 May 2023 06:49 PM IST
सार

शाहरुख खान ने बेटी सुहाना के जन्मदिन पर खास वीडियो पोस्ट किया है। वहीं, इसपर किंग खान की बेटी का रिएक्शन भी देखते ही बन रहा है। 

विज्ञापन
Suhana Khan Birthday Shah Rukh Khan wishes daughter with a special video see her reaction
सुहाना खान-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान और गौरी खान की लाडली बेटी सुहाना खान, 22 मई 2023 को अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर जल्द अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाली सुहाना के लिए सुबह से ही बधाइयों का तांता लगा हुआ है। वहीं, अब किंग खान ने भी स्पेशल वीडियो साझा कर अपनी परी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। 

विज्ञापन

शाहरुख का बेटी के नाम खास पोस्ट 

शाहरुख खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर आइस स्केटिंग रिंग से सुहाना का एक खूबसूरत वीडियो साझा किया है। इस क्लिप में सुहाना ब्लैक क्रॉप टॉप और ब्लू डेनिम जींस पहने स्केटिंग का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। अपनी लाडली के मस्ती भरे वीडियो को शेयर करते हुए बॉलीवुड के बादशाह ने कैप्शन में लिखा है, 'आज का दिन और हर दिन आपके लिए खुश रहने का दिन है। लव यू बेबी।'

विज्ञापन


TMKOC: आपका चहेता 'टप्पू' अब इस फिल्म से मचाएगा धमाल, लंदन से दिखाई पहली झलक
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

सुहाना खान ने ऐसे किया रिएक्ट 

शाहरुख खान का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए सुहाना खान ने लिखा है, 'हेहेहे।' इसके साथ ही वह रेड हार्ट और फन वाला इमोजी भी बनाती नजर आई हैं। सुहाना ने अपने एक और कमेंट में लिखा है, 'आपसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं।' शाहरुख खान के इस पोस्ट पर फैंस समेत सितारे भी दिल खोलकर प्रतिक्रिया देते देखे जा रहे हैं। 

Aditya Singh Rajput Death: 'गंदी बात' फेम एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की मौत, बाथरूम से बरामद शव

'द आर्चीज' से धमाल मचाने को तैयार सुहाना

सुहाना खान की बात करें तो, वह अमेरिकी कॉमिक्स पर आधारित रोमांटिक संगीतमय फिल्म 'द आर्चीज' से इस साल अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म को जोया अख्तर डायरेक्टर करेंगी, जिन्होंने इंडस्ट्री को 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा', 'गली बॉय' और 'दिल धड़कने दो' जैसी फिल्में दी हैं। 'द आर्चीज' डायरेक्ट-टू-डिजिटल रिलीज होगी, जिसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस मूवी के जरिए अगस्त्य नंदा, और खुशी कपूर भी अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed