फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   TMKOC Bhavya Gandhi shares glimpse of his new beginnings about gujarati film from London

TMKOC: आपका चहेता 'टप्पू' अब इस फिल्म से मचाएगा धमाल, लंदन से दिखाई पहली झलक

Mon, 22 May 2023 06:34 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 22 May 2023 06:34 PM IST
विज्ञापन
TMKOC Bhavya Gandhi shares glimpse of his new beginnings about gujarati film from London
भव्य गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को घर घर में पसंद किया जाता है। इस शो में नजर आने वाले किरदारों को लोगों ने दिलों में बसा रखा है। इस शो से कई कलाकारों ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इन दिनों यह शो विवादों से घिरा हुआ है। जहां एक तरह शो लगातार विवादों में चल रहा है। वहीं, दूसरी तरफ इस शो में टप्पू का किरदार निभाने वाले भव्य गांधी अपनी आने वाली फिल्म की तैयार में जुट गए हैं।

विज्ञापन

2017 में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का उल्टा चश्मा को कहा अलविदा
भव्य गांधी ने करीब नौ सालों तक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में टप्पू बनकर लोगों का मनोरंजन किया। 2017 में उन्होंने शो को अलविदा कह दिया, जिसके बाद राज अनादकट ने इस किरदार को निभाया था। शो से निकलने के बाद भव्य गांधी ने गुजराती फिल्मों में एक्टिंग शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

TMKOC Bhavya Gandhi shares glimpse of his new beginnings about gujarati film from London
भव्य गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

लंदन से फिल्म की दिखाई झलकी
भव्य गांधी ने लंदन से अपनी 'न्यू बिगनिंग्स' की झलक फैंस के साथ शेयर की है। इस अनटाइटल्ड फिल्म के सेट से उन्होंने कास्ट और क्रू मेंबर्स के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। बता दें कि भव्य गांधी की फिल्म में हार्दिक संगानी, हेमंग देव, टीकू तलसानिया, नवीन बावा और व्रिती वघानी भी एक्टिंग करते नजर आएंगे।

विज्ञापन

इन दिनों विवादों में है शो
बता दें कि इस शो में रोशन कौर सोढ़ी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने शो छोड़ते ही इसके निर्माता असित कुमार मोदी पर यौन शोषण का आरोप लगाया तो हर कोई चौंक गया। जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने प्रोजेक्ट हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इस वजह से यह शो काफी चर्चाओं में है।

यह भी पढ़ें: 'गंदी बात' फेम एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की मौत, बाथरूम से बरामद शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed