फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Subrata Roy Sahara Death in Mumbai know about the details of his biopic Saharasri directed by sudipto sen

Subrata Roy Sahara: सुब्रत रॉय का मुंबई में निधन, सहारा इंडिया के संस्थापक की बायोपिक सहाराश्री का सबको इंतजार

Wed, 15 Nov 2023 12:36 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 15 Nov 2023 12:36 AM IST
सार

मुंबई, बेंगलुरु और नई दिल्ली की नामचीन शख्सियतों से लेकर मुख्यमंत्री तक अपनी पहुंच रखने वाले सुब्रत रॉय सहारा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन
Subrata Roy Sahara Death in Mumbai know about the details of his biopic Saharasri directed by sudipto sen
सहाराश्री - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड से लेकर राजनेताओं तक पहुंच रखने वाले सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा का आज मुंबई में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर ने न केवल बिजनेस जगत को बल्कि इंडस्ट्री को भी गहरा सदमा दिया है। राजनेताओं से लेकर बिजनेसमैन और बॉलीवुड हस्तियों तक सभी उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। सहारा प्रमुख ने 75 साल की आयु में अंतिम सांस ली। वह उद्योग जगत के साथ ही बी-टाउन में भी पहचान रखते थे। आलम यह था कि उनके जीवन पर एक बायोपिक बनने वाली है, जिसका एलान कुछ समय पहले किया गया था।  

विज्ञापन

Subrata Roy Sahara Death in Mumbai know about the details of his biopic Saharasri directed by sudipto sen
सहाराश्री - फोटो : social media

मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली की कई हस्तियों से लेकर मुख्यमंत्रियों तक अपनी पहुंच रखने वाले सुब्रत रॉय सहारा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अपनी मेहनत के दम पर देश-विदेश में नाम कमाने वाले सुब्रत रॉय सहारा के निधन ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। हालांकि, उनकी विरासत का अंत यहां नहीं होगा। दरअसल, कुछ महीनों पहले सुब्रत रॉय के जीवन को फिल्म 'सहाराश्री' के रूप में पर्दे पर लाने का एलान किया जा चुका है। फिल्म के निर्देशन की कमान 'द केरल फाइल्स' जैसी संगीन फिल्म बनाने वाले निर्देशक सुदीप्तो सेन को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Subrata Roy Sahara Death in Mumbai know about the details of his biopic Saharasri directed by sudipto sen
सहाराश्री - फोटो : social media

भारत के नामचीन बिजनेस टाइकून और सहारा इंडिया परिवार के संस्थापक सुब्रत रॉय के जीवन पर आधारित फिल्म का एलान उनके जन्मदिन के मौके पर किया गया था। इसका निर्माण प्रसिद्ध निर्माता संदीप सिंह और जयंतीलाल गड़ा द्वारा किया जाएगा। 'सहाराश्री' के एलान के साथ ही मेकर्स ने फिल्म का मोशन पोस्टर भी रिलीज किया था, जिसमें सुब्रत रॉय द्वारा हस्ताक्षरित 'भारत के लोगों' के लिए 25 हजार करोड़ रुपये का चेक दिखाया गया था। फिल्म के लिरिक्स गुलजार और म्यूजिक की जिम्मेदारी ए आर.रहमान जैसे दिग्गज संभाल रहे हैं। हालांकि, जोरो-शोरों से किए गए फिल्म के एलान के बाद इस पर किसी भी तरह का कोई अपडेट नहीं आया है। फिल्म में कौन मुख्य किरदार निभाएगा या इसकी शूटिंग कब शुरू की जाएगी इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

विज्ञापन

Subrata Roy Sahara Death in Mumbai know about the details of his biopic Saharasri directed by sudipto sen
सुब्रत रॉय सहारा - फोटो : pti
सुब्रत रॉय सहारा की बात करें तो उनका जन्म 10 जून 1948 को बिहार के अरारिया जिले में हुआ था। पूरे देश में 'सहाराश्री' के नाम से मशहूर सुब्रत रॉय सहारा ने साल 1978 में गोरखपुर में व्यवसाय शुरू कर सहारा इंडिया परिवार की नींव रखी थी। उन्होंने अपने दिमाग और मेहनत के दम पर इस कदर नाम कमाया था कि साल 2012 में इंडिया टुडे पत्रिका ने सुब्रत रॉय को भारत के 10 सर्वाधिक अमीर लोगों में शामिल किया था। सहारा समूह मनोरंजन से लेकर मीडिया, रिटेल तक तमाम क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed