फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   subhash ghai get fresh face for 'kanchi'

'कांची' के लिए सुभाष घई को मिल गयी मिष्टी

Thu, 24 Jan 2013 03:02 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 24 Jan 2013 03:02 PM IST
विज्ञापन
subhash ghai get fresh face for 'kanchi'

अपनी नयी फिल्म 'कांची' के लिए सुभाष घई को जिस नयी लड़की की तलाश थी, वह तलाश अब पूरी हो गयी है। उन्हें 'कांची' के लिए उनकी ड्रीमगर्ल मिल गयी है। उन्होंने वैसे ही चेहरे वाली लड़की खोज ली है जैसे कि वह चाहते थे। इस नयी लड़की नाम मिष्टी है। वह मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली है।

विज्ञापन


मिष्ठी ने अभी तक किसी फिल्म में काम नहीं किया है। यह उसकी पहली फिल्म होगी। रोल के अनुरूप चेहरा पाने के लिए सुभाष घई को कई ऑडीशन से होकर गुजरना पड़ा। इन ऑडीशनों में देश के अलग-अलग शहरों से चार सौ से अधिक लड़कियां शामिल हुईं। मिष्टी का चयन इन चार सौ लड़कियों के बीच से हुआ। नीली आंखों और घुंघराले बालों वाली यह लड़की सुभाष घई की फिल्म 'कांची' की नायिका बनेगी। इस फिल्म के लिए अभिनेता ऋषि कपूर और मिथुन चक्रवर्ती को पहले ही साइन किया जा चुका है। इस फिल्म में हीरो के रूप में कार्तिक तिवारी को साइन किया जा सकता है।
विज्ञापन


सुभाष घई अपनी फिल्मों में एक नयी लड़की को लांच करने के लिए जाने जात हैं। माधुरी दीक्षित, मनीषा कोईराला, महिमा चौधरी, मीनाक्षी शेषाद्री और ईशा शेरवानी जैसी नायिकाओं को सुभाष घई ने ही अपनी पहली फिल्म से इंट्रोड्यूस कराया था। इस फिल्म में वह एक नया चेहरा चाहते थे। उन्होंने कहा था कि मैं एक और नया फ्रेश चेहरा चाहता हूं। मैं फिर से एक नई प्रतिभा को बॉलीवुड में पहचान बनाने का मौका देना चाहता हैं। मुझे 18 से 22 साल की एक खूबसूरत लड़की की तलाश है, जो मेरी फिल्म में पहाड़ी लड़की का किरदार निभा सके। अब वह लड़की मुझे मिष्टी के रूप में मिल गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed