{"_id":"112e0f48-0d3c-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"subash-rishi-together-after-32-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाष-ऋषि 32 साल बाद एक साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुभाष-ऋषि 32 साल बाद एक साथ
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 03 Oct 2012 02:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले चार सालों से सुभाष घई ने निर्देशन की कुर्सी की कमान नहीं संभाली। अब खबर है कि सुभाष घई एक फिल्म के निर्देशन की तैयारी कर रहे हैं और इस फिल्म में वे ऋषि कपूर को भी कास्ट करनेवाले हैं।
विज्ञापन
लगभग 32 सालों के बाद दोनों साथ में काम करने जा रहे हैं। इससे पहले फिल्म 'कर्ज' में सुभाष घई ने ऋषि कपूर को मुख्य भूमिका में दर्शाया था और यह फिल्म म्यूजिकल हिट रही थी, लेकिन इसके बाद ऋषि और सुभाष को साथ में काम करने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
अब सुभाष फिर से ऋषि के साथ काम करने जा रहे हैं। खबर है कि सुभाष इस फिल्म में ऋषि के किरदार पर खासतौर से काम कर रहे हैं। ताकि 32 साल बाद जब यह जोड़ी वापसी कर रही है तो धमाल मचा सके।
विज्ञापन
हालांकि इस फिल्म में ऋषि कपूर खलनायक की भूमिका में होंगे। लेकिन यह भूमिका भी बेहद दमदार होगा। सुभाष घई की योजना है कि फिल्म के संगीत को विशेष तवज्जो दी जाये ताकि 'कर्ज' जादू बरकरार रहे।