Stree 2 Song: 'स्त्री 2' का गाना 'तुम्हारे ही रहेंगे हम' रिलीज, श्रद्धा-राजकुमार के रोमांस ने लिया डरावना मोड़
'स्त्री 2' का बहुप्रतीक्षित रोमांटिक ट्रैक 'तुम्हारे ही रहेंगे हम' रिलीज हो गया है। हालांकि, श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव पर फिल्माया गया यह गाना एक डरावने मोड़ पर खत्म होता है।
विस्तार
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत वर्ष 2018 की फिल्म 'स्त्री' के सीक्वल 'स्त्री 2' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पकंज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी जैसे सितारों से सजी फिल्म का ट्रेलर पहले ही दर्शकों का दिल जीत चुका है। साथ ही इसका पहला गाना 'आज की रात' जारी होने के बाद से ही छाया हुआ है। वहीं, अब इसका बहुप्रतीक्षित ट्रैक 'तुम्हारे ही रहेंगे हम' भी रिलीज हो गया है। यह गाना श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के बीच के मासूम प्यार को दर्शाता है, जो एक चौंकाने वाले नोट पर समाप्त होता है।
'तुम्हारे ही रहेंगे हम' गाना रिलीज
'तुम्हारे ही रहेंगे हम' गाने की शुरुआत राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के बीच बेहद प्यारी बातचीत से होती है। बता दें, इस तरह फिल्म 'स्त्री' का पहला पार्ट खत्म हुआ था। सीन में दिखाया गया है कि, जब श्रद्धा कपूर बस में चढ़ने वाली होती हैं, तो राजकुमार राव उनसे पूछते हैं कि अगर उन्हें उनसे बात करने का मन हो तो उन्हें क्या करना चाहिए। जिस पर श्रद्धा बड़ी ही मासूमियत से कहती हैं, 'बस... मुझे याद कर लेना...' इतना कहकर वह बस में चढ़ जाती हैं और अपने सफर पर निकल जाती हैं।
Son Of Sardaar 2: आशीर्वाद और अद्भुत टीम के साथ 'सन ऑफ सरदार 2' की शूटिंग शुरू, अभिनेता अजय देवगन ने दिखाई झलक
View this post on Instagram
गाने का अंत रहा खतरनाक
इसके बाद राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के बीच बिताए गए प्यार भरे मासूम पलों का सिलसिला है। रोमांटिक ट्रैक के अंत में, जैसे ही राजकुमार राव श्रद्धा कपूर के चेहरे पर अपनी उंगली घुमाते हैं और उनके होठों पर रुकते हैं, तब तक रोमांटिक 'स्त्री' एक आतंक से भरा रूप धारण कर लेती है और अभिनेता की उंगली काट लेती है। ट्रैक बेहद मधुर है और इसे वरुण जैन, शिल्पा राव, सचिन-जिगर ने गाया है। ट्रैक का भावपूर्ण संगीत, संगीत निर्देशक जोड़ी सचिन-जिगर द्वारा तैयार किया गया है। ट्रैक के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।
Vivek Agnihotri: 'लुटेरे-भूखे लोग लूटने का इंतजार कर रहे', शेख हसीना के खिलाफ प्रदर्शन पर निर्देशक की दो टूक
'स्त्री 2' की रिलीज डेट
फिल्म 'स्त्री 2' में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं। वहीं इसे दिनेश विजन और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की भिड़ंत 'खेल खेल में' और 'वेदा' से होगी।