{"_id":"d6eb3c20-e6cf-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"srk-to-shoot-happy-new-year-in-dubai","type":"story","status":"publish","title_hn":"'... एक्सप्रेस' के बाद शाहरूख की ये फिल्म भी आएगी जल्द","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'... एक्सप्रेस' के बाद शाहरूख की ये फिल्म भी आएगी जल्द
इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 07 Jul 2013 12:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान चोटिल हो गए थे। तब कहा गया था कि फराह खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू इयर' एक बार फिर लटक जाएगी।
विज्ञापन
लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। शाहरुख ने फराह को कह दिया है कि वे इस फिल्म की शूटिंग की तैयारियां शुरू कर दें।
यही वजह है कि फराह ने दुबई की एक शानदार लोकेशन से 'हैप्पी न्यू इयर' शुरू करने की योजना बना ली है। इसी सितंबर में इस फिल्म की शूटिंग प्रारंभ हो जाएगी।
खुद फराह ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि उनकी फिल्म की शूटिंग को हरी झंडी मिल गई है। इस खबर से उनकी पूरी यूनिट बहुत खुश है।
हमेशा की तरह ही 'हैप्पी न्यू इयर' का संगीत विशाल शेखर तैयार कर रहे हैं। अभी इस फिल्म के सारे कलाकारों के नामों की घोषणा नहीं हुई है। जल्द ही शाहरुख और फराह मिलकर स्क्रिप्ट के हिसाब से कलाकारों के नाम फाइनल कर देंगे।
विज्ञापन