{"_id":"648ba6f0-8e06-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"sridevi-will-speak-german","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जर्मन बोलती दिखेंगी श्रीदेवी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब जर्मन बोलती दिखेंगी श्रीदेवी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 16 Mar 2013 12:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेवी जल्द ही जर्मन भाषा में बोलती हुई दिखेंगी। दरअसल उनकी सुपरहिट फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' जर्मन भाषा में डब करके जर्मनी में रिलीज की जाएगी। यह फिल्म मई के महीने में जर्मनी के कई शहरों में रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन
फिल्मकार गौरी शिंदे की 'इंग्लिश विंग्लिश' एक ऐसी फिल्म रही है जिसने अपने मुख्य किरदार को अंग्रेजी भाषा के प्रति अवरोधों से बाहर निकलते दिखाकर अपने लिखित संदर्भ में भाषायी द्वार खोले हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि फिल्म पटकथा के इतर भी भाषायी बाधाएं तोड़ रही है।
विज्ञापन
फिल्म निर्माता इरोज इंटरनेशनल के एक सूत्र ने बताया, "हम 'इंग्लिश विंग्लिश' का डबिंग किया हुआ जर्मन संस्करण पेश करेंगे। हम 20 प्रिंट्स के साथ मई 2013 में जर्मनी में इसे प्रदर्शित करेंगे।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "इसके अलावा इस सप्ताहांत में हम इस फिल्म को कैंटोनीज उप-शीर्षकों के साथ हांगकांग में सात थियेटरों में प्रदर्शित कर रहे हैं। जहां एक दिन में फिल्म के 29 शो होंगे। यह हांगकांग में किसी भी भारतीय फिल्म का अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन है। खास बात यह है कि वे 'द डायरेक्टर्स क्लब' में भी फिल्म प्रदर्शित कर रहे हैं, जहां आमतौर पर हिंदी फिल्में प्रदर्शित नहीं होतीं।"
हांगकांग में फिल्म के प्रदर्शन को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए श्रीदेवी ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं और उम्मीद करती हूं कि इस फिल्म की अन्य भाषाओं में भी डबिंग व प्रदर्शन होगा क्योंकि दुनिया के सभी गैर-अंग्रेजी भाषी लोग खुद को इससे जोड़कर देख सकेंगे।" यहां तक कि फिल्म की निर्देशक शिंदे भी इस बात से रोमांचित हैं।