फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sridevi To Start Shooting For 'Mr India2' After 'Mom' Release, Anil Kapoor Can Also Be A Part

'मिस्टर इंडिया' का आएगा सीक्वल, फिर दिखेगी श्रीदेवी और अनिल कपूर की जोड़ी

Sun, 18 Jun 2017 04:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sun, 18 Jun 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
Sridevi To Start Shooting For 'Mr India2' After 'Mom' Release, Anil Kapoor Can Also Be A Part
अनिल कपूर और श्रीदेवी
'मिस्टर इंडिया' बॉलीवुड की क्लासिक फिल्मों में से एक है। साल 1987 में आई इस फिल्म का अब सीक्वल बनने जा रहा है जिसमें फिल्म की पुरानी जोड़ी ही दिखाई दे सकती है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीदेवी और अनिल कपूर 'मिस्टर इंडिया 2' में साथ दिखाई दे सकते हैं। खबरें हैं कि 'मॉम' फिल्म की रिलीज के बाद श्रीदेवी इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। पिछली फिल्म का निर्देशन शेखर कपूर ने किया था लेकिन इस फिल्म के निर्देशन की कमान राकेश ओमप्रकाश मेहरा या 'मॉम' फिल्म के निर्देशक राकेश उदयवार के हाथों में जा सकती है। इसके साथ ही इस फिल्म में एक नई जोड़ी भी देखने को मिलेगी। हो सकता है कि अनिल के बेटे हर्षवर्धन भी फिल्म में यंग पेयर में दिखाई दें।
विज्ञापन


श्रीदेवी की मॉम फिल्म 7 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अक्षय खन्ना, पाकिस्तानी एक्टर्स अदनान सिद्दीकी और सजल अली मुख्य भूमिका में हैं। अनिल कपूर की बात करें तो वो भी जल्द ही अर्जुन कपूर के साथ 'मुबारकां' फिल्म में दिखाई देंगे। 'मुबारकां' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed