फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sridevi receives her Padma Shri

श्रीदेवी की खुशी में क्यों नहीं शामिल हुईं ये सेलिब्रिटीज?

Fri, 26 Apr 2013 05:21 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 26 Apr 2013 05:21 PM IST
विज्ञापन
Sridevi receives her Padma Shri

पिछले दिनों श्रीदेवी को पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया था और इसी खुशी में सहारा के प्रमुख सुब्रत राय ने एक खास पार्टी का आयोजन किया था। लेकिन इस बार उनकी पार्टी में खास रौनक नजर नहीं आयी। कभी यही सुब्रत राय थे जिनकी पार्टी या किसी आयोजन में सारे सेलिब्रिटी और क्रिकेट सेलिब्रिटी भी शामिल होते थे। लेकिन इस बार उनकी पार्टी में वह चमक नहीं दिखी।

विज्ञापन


चूंकि इस पार्टी में न तो कोई खान और न ही बच्चन परिवार शामिल हुआ। जबकि श्रीदेवी से बच्चन परिवार व सारे खान परिवार की अच्छी टयूनिंग है। इसके बावजूद इस पार्टी में खास लोग शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन


इस बात से श्रीदेवी को तकलीफ तो हुई है। लेकिन उन्होंने अपनी नाराजगी साफतौर पर जाहिर नहीं की है। हालांकि पार्टी में अनिल कपूर, गुलशन ग्रोवर, जीतेंद्र, गौरी शिंदे और आर बाल्की जैसे लोग शामिल थे। जबकि श्री को लगा था कि उन्हें इतना बड़ा सम्मान मिला है तो उन्हें सभी बधाई देने आयेंगे। ऐसा न हो पाने का अफसोस श्रीदेवी के चेहरे से साफ झलक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीदेवी ने इस पार्टी में मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया व्हाइट लहंगा पहना था। लेकिन उनके चेहरे से रौनक बिल्कुल गायब थी। अब आखिर वाकई कोई खान या बच्चन परिवार के सदस्य इस पार्टी में शामिल क्यों नहीं हुआ यह तो वे ही बता सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed