{"_id":"5fad0e0c0be57025e5419458","slug":"special-ndps-court-adjourned-anticipatory-bail-plea-of-karishma-prakash-former-manager-of-deepika-padukone","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स मामले में कम नहीं हो रही हैं करिश्मा प्रकाश की मुश्किलें, विशेष अदालत ने स्थगित की जमानत याचिका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ड्रग्स मामले में कम नहीं हो रही हैं करिश्मा प्रकाश की मुश्किलें, विशेष अदालत ने स्थगित की जमानत याचिका
Thu, 12 Nov 2020 04:02 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 12 Nov 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
करिश्मा प्रकाश
- फोटो : PTI
क्वान टैलेंट एजेंसी की पूर्व कर्मचारी करिश्मा प्रकाश की हर दिन मुश्किल बढ़ती जा रही है। ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) उनसे लगातार पूछताछ रहा है। इस बीच एनसीबी की विशेष अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई को स्थगित कर दिया है। करिश्मा प्रकाश अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की पूर्व मैनेजर रह चुकी हैं।
विज्ञापन
हाल ही में एनसीबी ने करिश्मा प्रकाश को भी समन भेजा था। जिसमें एनसीबी ने 10 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था। करिश्मा प्रकाश ने पूछताछ से पहले अग्रिम जमानत के लिए याचिका भी दायर की थी। जिसको अब विशेष अदालत ने 23 नवंबर तक के लिए स्थगित कर किया है।
विज्ञापन
बता दें कि करिश्मा प्रकाश को बीते दिनों एनसीबी के दफ्तर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। करिश्मा प्रकाश के घर पर छापेमारी के दौरान 1.7 ग्राम ड्रग्स सीज भी किया गया था, जिसके बाद एनसीबी ने उन्हें समन भेजा था। जांच एजेंसी ने बताया था कि करिश्मा प्रकाश कई दिनों तक गायब रहीं। उन्होंने समन का कोई जवाब नहीं दिया था।
विज्ञापन
Mumbai: Anticipatory bail plea of Karishma Prakash, former manager of actor Deepika Padukone adjourned to November 23 by Special NDPS court
— ANI (@ANI) November 12, 2020
गौरतलब है कि हाल ही में कई फिल्म निर्माता और निर्देशकों के घर पर एनसीबी ने छापेमार कार्रवाई की। जिसमें से निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के घर से एनसीबी ने कुछ मात्रा में ड्रग्स बरामद की है। जिसके बाद मामले में फिरोज की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है।
आपको बता दें कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में खुली ड्रग रैकेट के खिलाफ एनसीबी लगातार कार्रवाई कर रही है। इस मामले में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की तरफ से ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई की जा रही है।