{"_id":"aa6ba57c-7023-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"special-26-and-abcd-release-this-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस शुक्रवार 'स्पेशल 26' के साथ देखिए 'एबीसीडी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस शुक्रवार 'स्पेशल 26' के साथ देखिए 'एबीसीडी'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 06 Feb 2013 11:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शुक्रवार दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। इन दोनों फिल्मों की खासियत यह है कि यह फिल्में विषय के लिहाज से हिंदी की आम फिल्मों से अलग हैं। दर्शकों के लिए इस हफ्ते अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'स्पेशल 26' के अलावा भारत की पहली डांस फिल्म कही जा रही फिल्म 'एबीसीडी' रिलीज होगी।
विज्ञापन
'ए वेनडस डे' फिल्म बना चुके नीरज पांडेय निर्देशित फिल्म 'स्पेशल 26' एक ऐसे नकली सीबीआई गिरोह की कहानी है जो देश के भ्रष्ट अधिकारियों और नेताओं के घर में छापे डालता है। छापे में मिली रकम जब्त करने के साथ यह नकली सीबीआई नेताओं की पिटाई भी करती है। नकली सीबीआई अधिकारियों की यह भूमिका अक्षय कुमार और अनुपम खेर निभा रहे हैं। धीरे-धीरे इस नकली सीबीआई की बात खुलने लगती है।
विज्ञापन
मजा तब आता है जब असली वर्सेज नकली सीबीआई की जंग शुरू होती है। असली सीबीआई अधिकारी की भूमिका में मनोज बाजपेई और जिमी शेरगिल हैं। 'सिंघम' फेम काजल अग्रवाल भी फिल्म में नजर आएंगी। यह हिंदी की उनकी दूसरी फिल्म होगी। इस फिल्म को अस्सी के दशक की सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्म बताया जा रहा है। उस समय नकली सीबीआई की यह घटनाएं चर्चाओं में आयीं थीं।
विज्ञापन
रिलीज हो रही दूसरी फिल्म 'एनीबडी कैन डांस' (एबीसीडी) है। यह पूरी तरह से डांस फिल्म है। थ्रीडी फार्मेट में रिलीज हो रही इस फिल्म को भारत की पहली डांस फिल्म कहा जा रहा है। इस फिल्म की खासियत प्रभु देवा हैं। फिल्म दो डांस ग्रुपों के टकराव की कहानी है। रीमो डीसूजा निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान भी एक विशेष भूमिका में दिखेंगे। केके मेनन और युसूफ खान की भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका है।