फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   South actor Ram Charan starrer Game Changer first single Jaragandi release date postponed Due to This Reason

Game Changer: राम चरण की 'गेम चेंजर' के इस गाने के लिए अभी करना होगा इंतजार, इस वजह से टली रिलीज डेट

Sat, 11 Nov 2023 01:59 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sat, 11 Nov 2023 01:59 PM IST
विज्ञापन
South actor Ram Charan starrer Game Changer first single Jaragandi release date postponed Due to This Reason
गेम चेंजर - फोटो : social media
साउथ अभिनेता राम चरण अपनी आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अभिनेता के फैंस उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म के पहले गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन निर्माता ने 'जरागांडी' की रिलीज को स्थगित कर दिया है। इसकी जानकारी फिल्म निर्माता के निर्माताओं ने की है। बता दें कि श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले इस फिल्म को दिल राजू ने प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन


पोस्ट साझा कर दी जानकारी
राम चरण की आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' के पहले सिंगल 'जरागांडी' का प्रोमो शुक्रवार को जारी किया जाना था। वहीं, मगर मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट स्थगित कर दी है। गेमचेंजर के निर्माता ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि ऑडियो के डाक्यूमेंट्स मुद्दे के कारण गाने की रिलीज को स्थगित कर दिया गया है। निर्माताओं द्वारा गाने और फिल्म की रिलीज की तारीख की जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Parineeti Chopra: 'मेरे रागी, तुम मेरे लिए सबसे खूबसूरत उपहार हो', पति राघव के जन्मदिन पर परीणिति ने लिखा नोट
विज्ञापन
विज्ञापन


दशहरे पर जारी किया था पोस्टर
मेकर्स ने दशहरे के अवसर पर इस फिल्म से राम चरण का पोस्टर जारी किया था। पोस्टर में अभिनेता बैंगनी रंग का कुर्ता पहने दमदार लुक में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म को 2023 में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन लगातार देरी के कारण निर्माता ने साल 2024 में रिलीज करने का निर्णय लिया। कुछ मीडिया रिपोर्ट में तो रिलीज डेट 2025 तक जाने की बात भी कही गई है।

इस अभिनेत्री संग आएंगे नजर 
रामचरण की आगामी फिल्म 'गेम चेंजर की बात करें तो अभिनेता इसमें एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। अभिनेता के साथ इस फिल्म में कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में होंगी। रामचरण ने इससे पहले 2019 में आई फिल्म विनय विद्या राम में अभिनेत्री के साथ काम किया था।

यह भी पढ़ें: Tiger 3: 'टाइगर 3' की रिलीज से पहले सलमान ने प्रशंसकों से की अपील, पोस्ट साझा कर कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed