फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sony LIV unveils huma qureshi starrer show Maharani 3 much awaited trailer

Maharani 3: सोनी लिव ने जारी किया हुमा कुरैशी स्टारर शो ‘महारानी 3’ का ट्रेलर, फैंस में जागा उत्साह

Mon, 19 Feb 2024 05:13 PM IST
गरिमा शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गरिमा शर्मा Updated Mon, 19 Feb 2024 05:13 PM IST
सार

महारानी के पिछले सीजन्स को भी दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। रानी के रूप में हुमा की अदाकारी की जहां खूब चर्चा हुई, वहीं इसकी कहानी की भरपूर सराहना हुई। 

विज्ञापन
Sony LIV unveils huma qureshi starrer show Maharani 3  much awaited trailer
huma qureshi - फोटो : social media

विस्तार

अगर आप हुमा कुरैशी के फैन हैं, तो दिल थामकर बैठिए! अब बात ही कुछ ऐसी है। जी हां, कई दिनों से इंतजार था हुमा कुरैशी के शो ‘महारानी 3’ के ट्रेलर का। यह ट्रेलर सोनी लिव ने जारी कर दिया है। इसकी टैगलाइन है प्रतीक्षा की तैयारी है जारी, फिर आ रही है महारानी! बता दे कि यह सीरीज मुख्यरूप से बिहार की राजनीति पर आधारित है। 
विज्ञापन


मनोरंजक कहानी, बेहतरीन अदाकारी
आपको बता दें कि ‘महारानी 3’ को नरेन कुमार और डिंपल खरबंदा ने प्रड्यूस किया है। सुभाष कपूर द्वारा निर्मित और सौरभ भावे द्वारा निर्देशित है ‘महारानी 3’। इसकी मनोरंजक कहानी सुभाष कपूर और नंदन सिंह द्वारा लिखी गई है। कास्ट की बात करें, तो ये भी अपने आप में कुछ खास है। नामी और अनुभवी अभिनेताओं को इसमें लिया गया है। इनमें हुमा कुरैशी, अमित सियाल, विनीत कुमार, प्रमोद पाठक, कानी कुसरुति, अनुजा साठे, सुशील पांडे, दिब्येंदु भट्टाचार्य और सोहम शाह हैं। सभी किरदारों की एक अहम भूमिका है। ‘महारानी 3’ सोनी लिव पर 7 मार्च को स्ट्रीम किया जाएगा।
विज्ञापन



दर्शकों में उत्साह
महारानी के पिछले सीजन्स को भी दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। रानी के रूप में हुमा की अदाकारी की जहां खूब चर्चा हुई, वहीं इसकी कहानी की भरपूर सराहना हुई। इसमें हुमा का एक ग्रामीण घरेलू राजनीति से जुड़ी महिला का किरदार काफी पसंद किया गया। अब तीसरे सीजन को सोनी लिव पर देखने के लिए दर्शक खासे उत्साहित हैं। दो सफल सीजन्स के बाद तीसरे का क्रेज भी दर्शकों में खूब बना हुआ है। ट्रेलर को फैंस का अच्छा रिस्पाॅन्स मिल रहा है। जब इसकी शूटिंग खत्म हुई थी तब भी हुमा ने शूटिंग के अनुभव को बहुत शानदार बताया था। उनके मुताबिक, रानी का यह किरदार उनके करियर में एक गेम चेंजर साबित हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed