Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonu Sood Shares Video Of his Son Getting Batting Tips From Shami before Of IND vs AUS 2023 World Cup Final

Sonu Sood: शमी के साथ सोनू सूद के बेटे ने की ट्रेनिंग, वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अभिनेता ने साझा किया वीडियो

Sat, 18 Nov 2023 11:31 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 18 Nov 2023 11:31 PM IST
सार

सोनू सूद ने भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के मैच से पहले सोशल मीडिया पर अपने छोटे बेटे अयान की एक वीडियो साझा की है, जिसमें वह मोहम्मद शमी के साथ ट्रेनिंग करता नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Sonu Sood Shares Video Of his Son Getting Batting Tips From Shami before Of IND vs AUS 2023 World Cup Final
सोनू सूद - फोटो : instagram

विस्तार

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे हर क्रिकेट प्रेमी के दिल की धड़कन तेज होती जा रही है। दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है और इस मुकाबले के गवाह बनने के लिए न केवल आम जनता बल्कि बॉलीवुड सितारे भी बखूबी तैयार हैं। जहां सभी सेलेब्स इंडिया को सपोर्ट करने का अलग-अलग तरीका निकाल रहे हैं, वहीं इस बीच सोनू सूद ने वर्ल्ड कप के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद शमी के साथ अपने बेटे की एक वीडियो साझा की है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 

विज्ञापन

सोनू सूद के बेटे ने शमी से ली बैटिंग टिप्स
लोगों के मसीहा कहलाने वाले सोनू सूद यूं तो आए दिन किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बने रहते हैं, लेकिन आज अभिनेता एक खास वजह से चर्चा में हैं। दरअसल, सोनू सूद ने भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के मैच से पहले सोशल मीडिया पर अपने छोटे बेटे अयान की एक वीडियो साझा की है। इस वीडियो में अयान को भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से बल्लेबाजी के टिप्स लेते हुए देखा जा सकता है। बता दें, शमी इन दिनों वर्ल्ड कप में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के कारण सभी के दिलों दिमाग में छाए हुए हैं।
विज्ञापन

Khichdi 2 Review: खिचड़ी से दर्शकों का हाजमा खराब, कमजोर कहानी ने बिगाड़ा मिशन पांथुकिस्तान  
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहद खुश हैं सोनू सूद
सोनू सूद ने अपने बेटे का यह वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया था। वीडियो साझा करते हुए सोनू सूद ने लिखा, 'थ्रोबैक जब मोहम्मद शमी भाई मेरे बेटे आर्यन सूद का मार्गदर्शन कर रहे थे। अयान को अपना बेस्ट परफॉर्मेंस करने के लिए प्रशिक्षित और प्रेरित करने के लिए देवेश उपाध्याय को धन्यवाद।' इस कैप्शन में सोनू सूद ने वर्ल्ड कप और टीम इंडिया जैसे टैग्स का भी इस्तेमाल किया। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)



इन फिल्मों में नजर आएंगे सोनू
सोनू सूद के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार कन्नड़ फिल्म 'श्रीमंत' में देखा गया था। वहीं अभिनेता के आगामी प्रोजेक्ट के बारे में बात करें तो सोनू सूद ने हिंदी फिल्म 'फतेह' की शूटिंग पूरी कर ली है। 
'फतेह' 2024 में रिलीज होगी। फिल्म में सोनू सूद के साथ जैकलीन  फर्नांडीज भी हैं।
Ayushmann Khurrana: 'भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया' का फाइनल देखने अहमदाबाद जाएंगे आयुष्मान, अभिनेता में दिखा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed