पूरा देश इस समय 'भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया' के वर्ल्ड कप फाइनल की तैयारी में लगा है। जहां कुछ लोग अपने घरों में रहकर ही मैच का मजा लेंगे, वहीं बहुत से ऐसे हैं जो अहमदाबाद जाने की तैयारी कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना भी देश के हर दूसरे व्यक्ति की तरह ही रविवार को वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले को देखने के लिए उत्साहित हैं। विराट से लेकर शुबमन गिल की बैटिंग और मोहम्मद शमी की फिरकी के दीवानों की तरह ही आयुष्मान खुराना भी फाइनल मुकाबले का आनंद लेने अहमदाबाद जाएंगे। इस बात की जानकारी खुद आयुष्मान ने अपने फैंस को दी।
Ayushmann Khurrana: 'भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया' का फाइनल देखने अहमदाबाद जाएंगे आयुष्मान, अभिनेता में दिखा उत्साह
यह बात जगजाहिर है कि बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना क्रिकेट के दीवाने हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर क्रिकेट के प्रति अपनी दीवानगी जाहिर करते रहते हैं। क्रिकेट के लिए अभिनेता का दीवानापन भारत के मैच के दौरान उनके पोस्ट बता देते हैं। इन पोस्ट्स ने इस साल के वर्ल्ड कप में उनकी भविष्यवाणियों की वजह से उन्हें फैंस ने क्रिकेट के ऑक्टोपस पॉल की उपाधि भी दी। भारत का सेमी फाइनल देखने तमाम बॉलीवुड सितारों के बाद अब आयुष्मान खुराना उन सेलेब्स में शामिल हो गए हैं, जो भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत देखते नजर आएंगे।
बीते दिनों अपनी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' के लिए सुर्खियों में रहे आयुष्मान खुराना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खुलासा किया कि वह 'भारत और ऑस्ट्रेलिया' के बीच वर्ल्ड कप फाइनल मैच देखने के लिए रविवार सुबह, 18 नवंबर को अहमदाबाद जाएंगे। उन्होंने इसे ग्रज मैच बताया क्योंकि भारत 2003 में विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था। तब से, दोनों टीमें कभी भी फाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेली हैं।
Bigg Boss 17: नेशनल टीवी पर फिर बेशरम हुए समर्थ और ईशा, रोमांस करने के चक्कर में बुरी तरह से हुए ट्रोल
आयुष्मान खुराना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर साझा की और लिखा, 'मेरे दिल में बहुत सारी उम्मीद के साथ शानदार नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप फाइनल देखने जा रहा हूं। मुझे नहीं लगता कि कोई भी भारतीय 2003 को भूला है। तो, यह एक ग्रज मैच है... आओ भारत, इसे फिर से घर ले आओ, लड़कों!' आयुष्मान ने यह भी खुलासा किया कि वह मैच के लिए पांच नंबर वाली जर्सी पहनेंगे, जिसके पीछे 'आयुष' लिखा होगा। इस मैच को देखने के लिए कई बॉलीवुड हस्तियों के अहमदाबाद पहुंचने की उम्मीद है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच देखने के लिए भी कई कलाकार वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे थे। इसमें रजनीकांत, रणबीर कपूर, विक्की कुशाल, जॉन अब्राहम, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शामिल थे। डेविड बेकहम भी इस मैच को देखने के लिए पहुंचे थे। आयुष्मान खुराना के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार 'ड्रीम गर्ल 2' में देखा गया था, जिसको दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।
Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा की आवाज सुन शरमाईं रश्मिका, 'एनिमल' के प्रचार के वक्त रणबीर ने खींची टांग