फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonu Sood shares Rhea Chakraborty as gang leader in Roadies Season 19 in a new promo

Rhea Chakraborty: 'क्या लगा था वापस नहीं आऊंगी...', गैंग लीडर बन रोडीज से कमबैक करने को तैयार रिया चक्रवर्ती

Mon, 10 Apr 2023 01:39 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 10 Apr 2023 01:39 PM IST
सार

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया को लंबे समय से सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का सामना करना पड़ा है। अब खबर आ रही है कि रिया जल्द ही 'एमटीवी रोडीज' के नए सीजन में नजर आने वाली हैं। हाल ही में, मेकर्स ने इस शो का प्रोमो रिलीज किया है।

विज्ञापन
Sonu Sood shares Rhea Chakraborty as gang leader in Roadies Season 19 in a new promo
रिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में चल रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया को लंबे समय से सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का सामना करना पड़ा है। अब खबर आ रही है कि रिया जल्द ही 'एमटीवी रोडीज' के नए सीजन में नजर आने वाली हैं। हाल ही में, मेकर्स ने इस शो का प्रोमो रिलीज किया है।

विज्ञापन

 'एमटीवी रोडीज' में नजर आएंगी रिया

गौरतलब है कि 'एमटीवी रोडीज' का नया सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। अब इस नए प्रोमो में सोनू सूद ने खुलासा किया है कि इस शो का आने वाला सीजन पिछले सीजन की तुलना में और भी मुश्किलों से भरा होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिया इस शो की नई गैंग लीडर के रूप में नजर आएंगी। बता दें कि 'एमटीवी रोडीज' शो सबसे ज्यादा यूथ में पॉपुलर है। अब रिया का आना हर किसी के लिए काफी शॉकिंग होने वाला है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MTV Roadies (@mtvroadies)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू सूद भी बनेंगे हिस्सा

आपको बता दें कि इस शो में आना हर कंटेस्टेंट के लिए काफी मुश्किलों से भरा होता है।  ग्रुप इंटरव्यू से लेकर पर्सनल इंटरव्यू राउंड तक, एक रोडी बनने और खिताब जीतने के सफर में काफी समय लगता है। पिछले सीजन में  रणविजय शो का हिस्सा नहीं थे। ऐसे में मेकर्स ने उनकी जगह सोनू सूद को नया गैंग लीडर बनाया था। यही नहीं, पिछला सीजन सभी एक्स कंटेस्टेंट्स वर्सेज नए कंटेस्टेंट्स के बीच कॉम्पटिशन था। 

Rahul Raj: प्रत्युषा बनर्जी ने नहीं की थी आत्महत्या! घटना के इतने साल बाद एक्स बॉयफ्रेंड राहुल ने किया दावा

विज्ञापन

क्या रिया दर्शकों के बीच अपनी जगह बना पाएंगी?

बता दें कि इस नए सीजन में रिया के साथ सोनू सूद भी शो में वापसी कर रहे हैं। रिया के अलावा इस नए सीजन में गौतम गुलाटी भी गैंग लीडर के रूप में नजर आएंगे। फैंस गौतम को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। अब दर्शकों से ज्यादा यह शो रिया के लिए मुश्किल होने वाला है, क्योंकि सुशांत की मौत के बाद दर्शक उन्हें देखना भी पसंद नहीं कर रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि क्या वह लोगों के दिल में अपनी जगह बना पाती हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed