{"_id":"641dd0d2ca78653f9f0eb923","slug":"sonu-nigam-man-who-stole-72-lakhs-from-singer-father-arrested-police-recovered-this-much-amount-from-him-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonu Nigam: सोनू निगम के पिता के 72 लाख रुपये चुराने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की इतनी रकम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sonu Nigam: सोनू निगम के पिता के 72 लाख रुपये चुराने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की इतनी रकम
Fri, 24 Mar 2023 10:18 PM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Fri, 24 Mar 2023 10:18 PM IST
सार
बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के पिता अगम कुमार निगम के घर हुई चोरी के मामले को मुंबई पुलिस ने सुलझा लिया है।
विज्ञापन
सोनू निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम के पिता के घर बीते दिन चोरी हुई थी, जिसके बारे में सुन सभी परेशान हो गए थे। सिनेमा की दुनिया के लोगों के बीच बढ़ती चोरी की घटनाएं सबको परेशान कर रही हैं। सोनू निगम के पिता से पहले सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के घर भी लाखों के गहने चोरी हुए थे। हालांकि, वह केस अब सुलझ चुका है और खबर है कि सोनू निगम के पिता के घर चोरी करने वाला शख्स भी गिरफ्तार हो गया है।
विज्ञापन
Bheed Box Office Collection: 'अनुभव' के बावजूद नाकाम रही 'भीड़', पहले ही दिन लाखों में सिमटी कमाई
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के पिता अगम कुमार निगम के घर हुई चोरी के मामले को मुंबई पुलिस ने सुलझा लिया है। 72 लाख रुपये की चोरी करने वाले आरोपी को कोल्हापुर से गिरफ्तार किया गया है। चोरी करने वाले शख्स का नाम रेहान है। रेहान अगम कुमार निगम के यहां पहले ड्राइवर था। उसके पास से पुलिस ने 70 लाख 70 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Filmy Wrap: जान्हवी- Jr NTR का उड़ा मजाक और 14 साल बाद आएगा थ्री इडियट्स का सीक्वल! पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
रेहान पर जताया था शक
गौरतलब है कि अगम निगम के घर से 72 लाख रुपये की चोरी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था। सोनू निगम के पिता ने पहले ही पुलिस को बताया था कि उन्हें रेहान पर शक था, जो उनके यहां ड्राइवर का काम करता था। सोनू निगम के पिता को शक था कि रेहान डुप्लीकेट चाबी लेकर फ्लैट में घुसा है और उसने बेडरूम में डिजिटल लॉकर से 72 लाख रुपए चोरी किए हैं।
Bholaa: अजय देवगन की फिल्म का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, 'दिला है भोला' पर फैंस ने ऐसे दिया रिएक्शन