{"_id":"644ba8344f1617f14005ae1a","slug":"song-of-scorpions-irrfan-khan-son-babil-khan-kisses-his-last-film-poster-video-went-viral-on-social-media-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Babil-Irrfan Video: पिता इरफान की फिल्म के पोस्ट को देख भावुक हुए बाबिल, किस करते हुए वीडियो वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Babil-Irrfan Video: पिता इरफान की फिल्म के पोस्ट को देख भावुक हुए बाबिल, किस करते हुए वीडियो वायरल
Fri, 28 Apr 2023 04:34 PM IST
ज्योति वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति वर्मा
Updated Fri, 28 Apr 2023 04:34 PM IST
सार
सिनेमाघर में इरफान खान की फिल्म सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस दौरान इरफान के बेटे बाबिल भी पहुंचे थे। सिनेमाघर में फिल्म का बड़ा पोस्टर लगा हुआ था, जिसे देख बाबिल ने उसे किस किया था।
विज्ञापन
इरफान खान-बाबिल खान
- फोटो : social media
विस्तार
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता इरफान खान इस दुनिया को तीन साल पहले अलविदा कह गए थे। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में तमाम बेहतरीन फिल्में की हैं, जिसमें मदारी, अंग्रेजी मीडियम, पीकू जैसी फिल्में शामिल हैं। एक्टर ने अपने अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में राज किया था। साथ ही उनके दुनिया भर में लाखों की संख्या में फैंस हैं। वहीं, हाल ही में एक्टर की आखिरी फिल्म सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म का डायरेक्शन अनूप सिंह ने किया है। इसी बीच एक्टर के बेटे बाबिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बाबिल अपने पिता के फिल्म ते पोस्टर को किस करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
इरफान खान की आखिरी फिल्म रिलीज
एक्टर इरफान खान की फिल्म सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इरफान खान एक आखिरी बार बड़े पर्दे पर नजर आए हैं, जिसे देखकर लोगों की आंखे नम हो गई थीं। साथ ही उनके बेटे बाबिल ने भी इंस्टाग्राम पर इस फिल्म का बीते दिनों ट्रेलर साझा किया था। सभी जानते हैं कि बाबिल अपने पिता से बहुत प्यार करते थे और वह उनके काफी करीब थे।
विज्ञापन
किस करते हुए वीडियो वायरल
हाल ही में सिनेमाघर में इरफान खान की फिल्म सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस दौरान इरफान के बेटे बाबिल भी पहुंचे थे। सिनेमाघर में फिल्म का बड़ा पोस्टर लगा हुआ था, जिसमें इरफान खान की तस्वीर लगी हुई थी। इस तस्वीर को देखकर बाबिल भावुक हो गए और उन्होंने पिता को किस किया।
विज्ञापन
View this post on Instagram
फैंस ने किए कमेंट
बाबिल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद इरफान खान के फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- भगवान इन्हें भी पिता की तरह सफलता दे। एक दूसरे यूजर ने लिखा - इनके पिता बहुत अलग किस्म के इंसान थे। वहीं, एक और यूजर ने लिखा- ओम शांति।
he Kerala Story: कांग्रेस ने लगाई 'द केरल स्टोरी' पर रोक की गुहार, कहा- राज्य की छवि खराब करने की कोशिश है यह