फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonam wants to marry man like dhanush

रजनीकांत को नाराज कर सकती हैं सोनम कपूर

Tue, 21 May 2013 01:46 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 21 May 2013 01:46 PM IST
विज्ञापन
sonam wants to marry man like dhanush

क्या इस खबर से रजनीकांत को सावधान हो जाना चाहिए। मामला यह है कि सोनम कपूर रजनीकांत के दामाद और अभिनेता धनुष को खुद के लिए परफेक्ट हसबैंड बता रही हैं। धनुष रजनीकांत की बेटी ऐश्‍वर्य के पति हैं।

विज्ञापन


अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों फिल्म रांझना को प्रोमोट करने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने दे रही हैं। यहां तक कि फिल्म को प्रोमोशन के लिए तो उन्होंने इतना तक कह दिया कि उन्हें धनुष जैसा ही पति चाहिए।
विज्ञापन


अगर धनुष की शादी न हो चुकी होती तो वह धनुष से ही शादी कर लेतीं, क्योंकि धनुष बहुत ही सच्चे और सामान्य से व्यक्ति हैं।

सोनम यहीं नहीं रुकीं उन्होंने कहा कि मुंबई में धनुष जैसे लड़के मिल ही नहीं सकते। क्योंकि वह बहुत अच्छे हैं और सच्चे दिल के आदमी हैं और उनसे हर किसी को प्यार हो जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनम का मानना है कि धनुष इतने मासूम हैं कि कोई भी लड़की उनके जैसे लड़के से शादी करना चाहेगी। उन्होंने कहा कि अगर मैं भी शादी करूं तो चाहूंगी कि उन्हें धनुष जैसा लड़का ही मिले।

यही नहीं, सुना है अनिल कपूर को भी धनुष काफी पसंद हैं वे सोनम कपूर से हमेशा धनुष की तारीफ करते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed