फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sonam Kapoor to take tips from rekha

रेखा बनीं सोनम कपूर की नयी गुरु

Thu, 21 Mar 2013 03:57 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 21 Mar 2013 03:57 PM IST
विज्ञापन
sonam Kapoor to take tips from rekha

'खूबसूरत' के रीमेक में मुख्य भूमिका निभाने जा रही सोनम कपूर को रेखा का आशीर्वाद मिला है। वैसे भी रेखा का आशीर्वाद मायने रखता है। सदाबहार अभिनेत्री रेखा हर किसी की पसंदीदा हैं और आज की अभिनेत्रियों की भी वह प्रेरणा है।  

विज्ञापन


इसीलिए जब सोनम कपूर को रेखा से मिलने का मौका मिला और एक्टिंग के कुछ टिप्स लेने का मौका मिला तो उन्होंने जरा भी देर न करते हुए मौके का पूरा फायदा उठाया। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'खूबसूरत' के रीमेक के लिए रेखा से आशीर्वाद ले लिया।  
विज्ञापन


दरअसल, पुरानी फिल्म में रेखा ने अहम भूमिका निभाई थी तो सोनम चाहती थीं कि वह रेखा से कुछ टिप्स ले लें। सो, सोनम कपूर ने रेखा से खास मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद लिया। रेखा ने भी जी खोल कर सोनम को आशीर्वाद दिया और कहा कि वह मानती हैं कि सोनम बेहतरीन अभिनेत्री हैं और अच्छा काम करेंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनम ने बताया कि उन्हें पहले इस बात की चिंता सता रही थी कि जब वह रेखा को यह बतायेंगी कि वह 'खूबसूरत' के रीमेक में रेखा वाला ही किरदार निभानेवाली हैं तो पता नहीं रेखा क्या प्रतिक्रिया देंगी, लेकिन सोनम ने बताया कि 'जब तक है जान' के प्रीमियर के दौरान ही उन्होंने रेखा से जब यह बात कही तो रेखा ने उन्हें तहे-दिल से आशीर्वाद दिया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed