{"_id":"f0c66220-b7d9-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"sonam-kapoor-eager-to-turn-item-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सोनम करना चाहती हैं आयटम नंबर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब सोनम करना चाहती हैं आयटम नंबर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 08 May 2013 05:52 PM IST
विज्ञापन
ऑनस्क्रीन गर्ल नेक्स्टडोर की इमेज रखने वाली सोनम कपूर सफलता के नए शॉटकर्ट खोज रही हैं। अभी तक आयटम नंबर से बचने वाली सोनम कपूर ने कहा है कि अब वह एक आयटम सॉन्ग करना चाहती हैं।
विज्ञापन
सोनम कपूर कहती हैं कि वह जल्द ही किसी फिल्म में एक आयटम नंबर करती हुई दिखेंगी। हालांकि उन्होंने इस पर कुछ नियम भी लगा रखे हैं।
उन्होंने कहा कि आज जिस तरह के आयटम नंबर बन रहे हैं, मैं उनका हिस्सा नहीं बनना चाहती हूं। मैं भारतीय आइटम नबंर करना चाहती हूं। जिसमें भारत के पारंपरिक नृत्य की झलक हो।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारी फिल्मों में परम्परागत भारतीय नृत्य नहीं दिखाए जाते। मुश्किल से ही बॉलीवुड की कुछ ही फिल्मों में भारतीय नृत्य की झलक देखने को मिलती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आखिरी बार मुझे 'ओम शांति ओम' में दीपिका पादुकोण और 'अग्निपथ' के "चिकनी चमेली" सॉन्ग में भारतीय स्टाईल का नृत्य देखने को मिला था।