फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonam Kapoor birthday post for her best friend Shehla Khan

Sonam Kapoor: 'सबसे अच्छी दोस्त...', सोनम कपूर ने अपनी बेस्टी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Thu, 02 Oct 2025 01:35 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 02 Oct 2025 01:35 PM IST
सार

Birthday Post: आज 2 अक्तूबर गुरुवार के दिन सोनम कपूर ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त शेहला खान को जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही सोनम ने अपनी दोस्त के लिए एक खास इमोशनल नोट भी लिखा है।

विज्ञापन
Sonam Kapoor birthday post for her best friend Shehla Khan
सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@sonamkapoor

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त शेहला खान के जन्मदिन पर एक खास नोट लिखा। उन्होंने शेहला को अपना 'चुना हुआ परिवार' बताया और कामना की कि वे हर जन्म में एक-दूसरे से मिलें।
विज्ञापन

सोनम का बेस्ट फ्रेंड के लिए पोस्ट
सोनम ने इंस्टाग्राम पर शेहला के साथ अपनी बचपन की तस्वीरें, शादी के पल और बाकी कई खास यादें साझा कीं। उन्होंने लिखा, 'मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरे चुने हुए परिवार, तुमसे बहुत प्यार है। तुम्हारे बिना शर्त प्यार और समर्थन के बिना मैं क्या करती। शेहलू, हमेशा मेरी सबसे अच्छी दोस्त बनी रहना। जन्मदिन मुबारक। तुम्हें प्यार, खुशी और शांति मिले। तुममें बहुत ताकत है और मुझे जब भी जरूरत पड़ी, तुमने मुझे वह दी।'

View this post on Instagram

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या दूसरी बार मां बनने वाली हैं सोनम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं और वह अपनी गर्भावस्था की दूसरी तिमाही में हैं। हालांकि, उन्होंने या उनके परिवार ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सोनम ने मई 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। अगस्त 2022 में उनके बेटे वायु का जन्म हुआ।

यह भी पढ़ें: Hina Khan: 'तुम मेरे लिए जिंदगी हो मेरी जान', हिना खान के जन्मदिन पर पति रॉकी का प्यार भरा पोस्ट
विज्ञापन

सोनम का करियर
सोनम ने 'नीरजा', 'रंजना', 'वीरे दी वेडिंग' और 'दिल्ली 6' जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है। बेटे वायु के जन्म के बाद सोनम ने अभिनय से ब्रेक लिया और परिवार पर ध्यान दिया। उनकी आखिरी फिल्म 2023 में 'ब्लाइंड' थी, जो एक क्राइम थ्रिलर है। यह फिल्म 2011 की कोरियाई फिल्म का रीमेक है, जिसमें एक अंधी पुलिस अधिकारी एक सीरियल किलर को पकड़ने की कोशिश करती है। इस फिल्म में पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे भी हैं।

यह भी पढ़ें: Happy Dussehra: करीना-रश्मिका के अलावा कई सेलेब्स ने दी 'दशहरा' की बधाई, मनाया बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed