{"_id":"6ae8a1eb04016ba2760bca52","slug":"bigg-boss-20-omar-abdullah-backs-qazi-touqeer-says-he-will-vote-for-the-kashmiri-singer-to-win-the-trophy-2026-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 20: इस कंटेस्टेंट के लिए वोट करेंगे जम्मू-कश्मीर के सीएम, बोले- 'जीतकर कश्मीर लाएं ट्रॉफी'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
बिग बॉस 20: इस कंटेस्टेंट के लिए वोट करेंगे जम्मू-कश्मीर के सीएम, बोले- 'जीतकर कश्मीर लाएं ट्रॉफी'
Mon, 02 Nov 2026 08:15 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Mon, 02 Nov 2026 08:15 PM IST
सार
- जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' पर बयान दिया है।
- साथ ही उमर अब्दुल्ला ने ये भी खुलासा किया कि वो किस कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं।
- जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
शो बिग बॉस पर बोले उमर अब्दुल्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का दर्शकों के बीच अच्छा खासा बज देखने को मिल रहा है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, वैसे ही नए-नए हंगामे देखने को मिल रहे हैं। अब जानिए शो को लेकर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने क्या रिएक्शन दिया है।
इस कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे उमर अब्दुल्ला
हाल ही में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उमर अब्दुल्ला से पूछा गया कि क्या वह जम्मू-कश्मीर के कंटेस्टेंट की मौजूदगी की वजह से 'बिग बॉस 20' देख रहे हैं? इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत काजी तौकीर का नाम लिया और बताया कि वह शो में उनकी जर्नी पर नजर बनाए हुए हैं।
कश्मीर के युवाओं की उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'कश्मीरी युवा रणजी ट्रॉफी जीत रहे हैं। अब अगर काजी 'बिग बॉस' की ट्रॉफी जीत जाते हैं, तो यह बहुत अच्छी बात होगी। मैं उन्हें कुछ कॉन्सर्ट में देख चुका हूं। वह अच्छा गाते हैं।'

Trending Videos
बिग बॉस 20
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस के घर में होने वाले झगड़ों पर भी है नजर
उमर अब्दुल्ला ने यह भी बताया कि वह अखबारों और खबरों के जरिए 'बिग बॉस' के घर में होने वाली गतिविधियों की जानकारी लेते रहते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं अखबार में पढ़ता हूं। घर के अंदर भी वह कुछ झगड़ों में शामिल रहे हैं। मुझे लगता है कि कुछ दिन पहले सलमान ने भी एक महिला कंटेस्टेंट से कुछ बातें कहने पर उन्हें टोका था।'
जब उन्हें बताया गया कि शो का नतीजा दर्शकों के वोटों पर निर्भर करता है, तो उमर अब्दुल्ला ने एक बार फिर काजी को समर्थन देने की बात कही। उन्होंने कहा, 'तो फिर मैं उन्हें वोट करूंगा।'
ये भी पढ़ें- बर्थडे पर मिली शाहरुख की झलक: रेनोवेशन के बीच मन्नत की बालकनी पर आए किंग, 61वें जन्मदिन पर उमड़ी फैंस की भीड़