{"_id":"6ae87b7589ac5df77a0895cc","slug":"ramayana-starcast-net-worth-from-ranbir-kapoor-yash-to-sai-pallavi-sunny-deol-2026-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामायण के कलाकारों की नेटवर्थ: रणबीर कपूर या यश? जानें नितेश तिवारी की स्टारकास्ट में कौन सबसे अमीर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
रामायण के कलाकारों की नेटवर्थ: रणबीर कपूर या यश? जानें नितेश तिवारी की स्टारकास्ट में कौन सबसे अमीर
Tue, 03 Nov 2026 06:08 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Tue, 03 Nov 2026 06:08 AM IST
सार
- नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' का पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज होने वाला है।
- फिल्म में रणबीर कपूर कपूर के साथ यश, साई पल्लवी समेत कई कलाकार नजर आने वाले हैं।
- आइए जानते हैं इस फिल्म की कास्ट में कौन सबसे ज्यादा अमीर है।
विज्ञापन
रामायण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल और विवेक ओबेरॉय जैसे सितारों से सजी नितेश तिवारी की 'रामायण' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म में कोई भगवान राम बनेगा तो कोई रावण, हनुमान, सीता और लक्ष्मण के किरदार में नजर आएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पर्दे पर इन पौराणिक किरदारों को निभाने वाले सितारे असल जिंदगी में कितने अमीर हैं? किसी की कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है, तो किसी ने बिजनेस और निवेश के जरिए करोड़ों की संपत्ति बनाई है। आइए जानते हैं रामायण की इस स्टारकास्ट की अनुमानित नेटवर्थ और उनकी कमाई के स्रोत।
विज्ञापन
Trending Videos
अरुण गोविल
- फोटो : इंस्टाग्राम- @worldoframayana
1. अरुण गोविल
अरुण गोविल फिल्म में राजा दशरथ का किरदार निभाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले वह रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी संपत्ति करीब 3 करोड़ से 30 करोड़ रुपये तक है।
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) पर उपलब्ध हलफनामे के अनुसार, अरुण गोविल ने अपनी व्यक्तिगत संपत्ति करीब 8.87 करोड़ रुपये और पत्नी की संपत्ति करीब 5.56 करोड़ रुपये घोषित की थी। दोनों को मिलाकर परिवार की कुल घोषित संपत्ति लगभग 14.44 करोड़ रुपये थी। उनकी घोषित देनदारियां करीब 14.64 लाख रुपये थीं। यह 2024 में घोषित संपत्ति का आंकड़ा है।

साई पल्लवी
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब@ World Of Ramayana
2. साई पल्लवी
साई पल्लवी फिल्म में माता सीता का किरदार निभा रही हैं। दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपनी दमदार एक्टिंग और सादगी के लिए मशहूर साई पल्लवी ने तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी अनुमानित नेटवर्थ 45 से 50 करोड़ रुपये के आसपास है। उनकी कमाई का प्रमुख जरिया फिल्में और चुनिंदा ब्रांड एंडोर्समेंट हैं।

रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
3. रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह फिल्म में शूर्पणखा की भूमिका निभाने वाली हैं। हिंदी के साथ-साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी उन्होंने काम किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 49 करोड़ रुपये है। फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट को उनकी कमाई का प्रमुख जरिया है।

लारा दत्ता
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
4. लारा दत्ता
पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री लारा दत्ता फिल्म में कैकेयी की भूमिका निभाएंगी। उन्होंने 'अंदाज', 'नो एंट्री', 'पार्टनर' और 'हाउसफुल' जैसी फिल्मों में काम किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लारा दत्ता की अनुमानित नेटवर्थ करीब 53 से 60 करोड़ रुपये है। उनकी कमाई फिल्मों, विज्ञापनों और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़ी रही है।

यश
- फोटो : सोशल मीडिया
5. यश
'केजीएफ' फ्रेंचाइजी से देशभर में लोकप्रियता हासिल करने वाले कन्नड़ सुपरस्टार यश फिल्म 'रामायण' में रावण की भूमिका निभा रहे हैं। उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 50 से 60 करोड़ रुपये है।
यश की कमाई फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और प्रोडक्शन से जुड़ी गतिविधियों से होती है। 'केजीएफ' की सफलता ने उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। खास बात यह है कि वह सिर्फ अभिनेता ही नहीं, बल्कि रामायण से जुड़े प्रोडक्शन में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

रवि दुबे
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब@ World Of Ramayana
6. रवि दुबे
टीवी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाने वाले रवि दुबे फिल्म में लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे। 'जमाई राजा' और 'उड़ारियां' जैसे शोज से लोकप्रियता हासिल करने वाले रवि ने अभिनय के साथ प्रोडक्शन की दुनिया में भी कदम रखा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी व्यक्तिगत नेटवर्थ करीब 67 से 80 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनकी पत्नी और अभिनेत्री सरगुन मेहता के साथ मिलकर उनका प्रोडक्शन हाउस ड्रीमियाटा एंटरटेनमेंट भी है।

काजल अग्रवाल
- फोटो : इंस्टाग्राम@kajalaggarwalofficial
7. काजल अग्रवाल
काजल अग्रवाल फिल्म में रावण की पत्नी मंदोदरी के किरदार में दिखाई देंगी। तेलुगु और तमिल सिनेमा में अपनी पहचान बनाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया है। 'सिंघम', 'मगधीरा', 'थुप्पक्की' और 'खिलाड़ी नंबर 150' जैसी फिल्मों से लोकप्रियता हासिल करने वाली काजल की अनुमानित नेटवर्थ करीब 80 करोड़ रुपये है।

अभिनेता सनी देओल
- फोटो : एएनआई
8. सनी देओल
सनी देओल फिल्म में हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। 'गदर', 'घायल', 'बॉर्डर' और 'गदर 2' जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाले सनी देओल की अनुमानित संपत्ति करीब 120 से 200 करोड़ रुपये तक हैं। उनकी कमाई का मुख्य जरिया फिल्में, प्रोडक्शन और रियल एस्टेट से जुड़ी संपत्तियां हैं।
हालांकि, सनी देओल की 2019 की लोकसभा चुनाव संबंधी संपत्ति घोषणा में उनकी पत्नी समेत कुल संपत्ति 87.18 करोड़ रुपये बताई गई थी। उसी हलफनामे में करीब 51.79 करोड़ रुपये की देनदारियों का भी जिक्र था।

रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@realbollywoodhungama
9. रणबीर कपूर
फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले रणबीर कपूर इस स्टारकास्ट के सबसे चर्चित और महंगे सितारों में से एक हैं। उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 369 करोड़ से लेकर 475 करोड़ रुपये तक हैं।
रणबीर की कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट, रियल एस्टेट और निवेश से आता है। 'एनिमल', 'ब्रह्मास्त्र', 'संजू' और 'ये जवानी है दीवानी' जैसी फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड के बड़े सितारों की कतार में खड़ा किया है।

विवेक ओबेरॉय
- फोटो : इंस्टाग्राम@realbollywoodhungama
10. विवेक ओबेरॉय
इस स्टारकास्ट में सबसे दिलचस्प नाम विवेक ओबेरॉय का है। फिल्म में वह विद्युतजिह्वा के किरदार में नजर आएंगे। उनकी अनुमानित संपत्ति करीब 1,200 करोड़ है।
विवेक ओबेरॉय की कहानी बाकी कलाकारों से थोड़ी अलग है। उन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ बिजनेस की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई। उनकी व्यावसायिक गतिविधियों में रियल एस्टेट, लग्जरी प्रॉपर्टी, लैब-ग्रोन डायमंड ज्वेलरी, फिनटेक और अन्य क्षेत्रों में निवेश शामिल है।